Connect with us

खबर सक्ती ...

स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना करेगी भाजपा, सैकड़ो की संख्या में नगर मे शामिल होंगे भाजपाई ..

Published

on

धरना प्रदर्शन आंदोलन की रूपरेखा को लेकर सक्ती नगर मंडल भाजपा की बैठक संपन्न ,

समस्याओं के गर्भ से ही आंदोलन की उत्पत्ति होती है- रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सक्ती विधानसभा में व्याप्त स्थानीय समस्याओं को लेकर आगामी 18 जुलाई को धरना आंदोलन का कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जाएगा। भाजपा सक्ती नगर मंडल के महामंत्री अमन डालमिया ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय में आमजन की स्थानीय समस्याओं को लेकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसके तहत आगामी 18 जुलाई को सक्ती जिला मुख्यालय में बिजली कटौती, बिजली बिल, सहकारी समितियों में खाद बीज की कमी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा नगर पालिका में व्याप्त भ्रस्टाचार एवं समस्याओं सहित अन्य स्थानीय विषयों को लेकर प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन की रूपरेखा बनाने आज सक्ती नगर मंडल भाजपा की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें बैठक लेने हेतु विशेष रूप से उपस्थित भाजपा सक्ती नगर मंडल के प्रभारी रमेश सिंघानिया ने यह कहते हुए कि “समस्याओं के गर्भ से ही आंदोलन की उत्पत्ति होती है” समस्त पदाधिकारियों को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए धरना आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
सक्ती नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित नगर मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, सक्ती केंद्र प्रभारियों, सहित समस्त बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि अपने-अपने बूथों से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचे और धरना प्रदर्शन को सफल बनावे।

उक्त बैठक मे वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, धरना प्रदर्शन के जिला प्रभारी और जिला कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव ने भी संबोधित करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से धरना आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सक्ती नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने किया।
इस अवसर पर भाजपा सक्ती नगरी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक चेतन साहू , महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्री कसेरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजा सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आबिद खान, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम शर्मा, उपाध्यक्ष लाखन नामदेव, अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री धरमलाल रात्री, भाजपा सक्ती प्रचार प्रसार मंत्री मनोज सोनी, नगर मंडल सोशल मीडिया संयोजक राजा अग्रवाल आदित्य, नगर मंडल मंत्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता, बूथ अध्यक्ष कमल खांडे, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, किसान मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण पटेल, उपाध्यक्ष दादू दयाल केवट, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज देवांगन, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन, मनोज सिसोदिया, वार्ड नंबर 17 बूथ अध्यक्ष तेज लाल पटेल मंत्री, मंत्री गोविंदा निराला , अभिषेक गबेल सहित नगर मंडल भाजपा सक्ती के समस्त पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु गण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending