Connect with us

खबर सक्ती ...

मालखरौदा एवं सक्ती क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम की दबिश ..

Published

on

जांच में अनियमितता, 5 विक्रेता को नोटिस, एक विक्रेता को विक्रय प्रतिबंधित ,

मां भगवती कृषि केंद्र अमनदुला के POS स्टाक में मिलान नहीं ,

बिना वैधानिक दस्तावेज के भंडारित दवा सील ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि सक्ती के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के टीम द्वारा खाद बीज दवा दुकानों का निरन्तर जांच किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी खाद बीज दवा दुकानों का जांच किया जायेगा। कालाबाजारी, अवैध भंडारण, बिना वैधानिक दस्तावेज के क्रय-विक्रय पाया जाता है तो अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विगत दिवस कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा मालखरौदा एवं सक्ती क्षेत्र के निजी दुकानों में दबिश देकर उपलब्ध स्टाक एवं आवश्यक दस्तावेजों का जांच किया गया।

मालखरौदा क्षेत्र के खाद विक्रेता मां भगवती कृषि केंद्र अमनदुला संचालक राजेश गबेल के POS स्टाक एवं वास्तविक स्टाक में भिन्नता पाये जाने पर उर्वरक निरीक्षक मालखरौदा के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षको के द्वारा अन्य दुकानों का भी जांच किया गया। धना कृषि केंद्र छपोरा, साहू कृषि केंद्र संचालक भगत राम साहू मुड़पार, भगवती कृषि केंद्र अमनदुला, के द्वारा वैधानिक प्रिंसिपल सार्टिफिकेट लायसेंस में प्रविष्ठी नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सक्ती नगर स्थित बंसल टेंडर्स के कीटनाशक दवा दुकान में भी दबिश दी गई। विक्रेता द्वारा वैधानिक प्रिंसिपल सार्टिफिकेट लायसेंस में प्रविष्ठी नहीं कराया है, 7 दवाओं का वैधानिक बिल नहीं पाये जाने इन दवाओं को सील बंद कर विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि किसी भी विक्रेता द्वारा यदि लायसेंस में दिये गए शर्तों का पालन नहीं किया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी, लायसेंस निलंबित कर दिया जायेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending