खबर सक्ती ...
कलेक्टर श्रीमति नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा के निर्माणाधीन नवीन एसडीएम कार्यालय एवं भातमाहुल के रिपा केंद्र का किया निरीक्षण ..

ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए समय पर कार्य को पूरा करने तथा संबंधित अधिकारियों को लगातार कार्य की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश ..
सक्ती, कलेक्टर श्रीमति नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नवीन अनुविभाग मालखरौदा तहसील परिसर में बन रहे एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया जहां उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समय पर कार्य को पूरा करने कहा साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वो लगातार कार्य की मॉनिटरिंग करते रहें जिससे कार्य समय पर पूरा हो सके ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके। इसके बाद उन्होंने जैजैपुर विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम भातमहुल के गोठान में रिपा केंद्र में राइस मिल, मिक्सचर मशीन, प्रिंटिंग प्रेस , ऐश ब्रिक्स निर्माण के लिए बन रहे भवनों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सरपंच एवं रिपा मैनेजर को गुणवत्तापूर्ण एवम समय पर कार्य को पूर्ण कराने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान रजनी भगत एसडीएम मालखरौदा, संजय मिंज तहसीलदार मालखरौदा, अनुराग भट्ट नायब तहसीलदार जैजैपुर, भातमाहुल सरपंच, जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login