Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व आदिवासी दिवस, 9 अगस्त को सामुदायिक भवन सक्ती में होगा विविध आयोजन ..

Published

on

जिला स्तरीय कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव होंगे मुख्य अतिथि ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शी निर्देशन और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से सामुदायिक भवन सक्ती में विविध आयोजन होगा। जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन अधिकार पत्र का वितरण, वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों को अभिसरण मद अंतर्गत भूमि समतलीकरण की स्वीकृति का वितरण, कृषि विभाग के तहत स्प्रिंकलर का वितरण, उद्यान विभाग अंतर्गत मुनगा, पपीता, कटहल के पौधों का वितरण, मत्स्य विभाग अंतर्गत जाल का वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की दूसरी किश्त होगी जारी ..

अनुसूचित क्षेत्र की 5633 पंचायतों को मिलेंगे 2.81 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों की 5 हजार 633 पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत द्वितीय किश्त 2 करोड़ 81 लाख 65 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। प्रत्येक पंचायत को 5 हजार रूपए की मान से द्वितीय किश्त दी जाएगी। पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ योजना के तहत प्रतिवर्ष दी जाने वाली 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता का उद्देश्य आदिवासी तीज-त्यौहारों का गांव में गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending