Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा ..

Published

on

निरीक्षण कर त्रुटिरहित करें गिरदावरी के कार्य – कलेक्टर ,

गौठनों में आजीविकामूलक गतिविधियां करें संचालित – कलेक्टर ,

गोबर व खाद को बारिश से बचाने आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज समय सीमा बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में प्रारंभ किए गए ‘‘युवोदय हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने हेतु वर्कशॉप करने एवं विभागीय योजनाओं का उन्हें जानकारी देने के निर्देश दिए ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अपने हल्के के गांवों में खेतो पर पहुंचकर गिरदावरी के कार्यों का निरीक्षण करने तथा त्रुटिरहित गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में आवारा पशुओं में किए गए रेडियम बेल्ट और टैगिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए यह कार्य निरंतर जारी रखने कहा। उन्होंने आवारा व घुमंतू पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पशुधन विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत निर्वाचन नामावली में मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने का कार्य सतर्कता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जेंडर रेसियो सुधार करने, न्यूनतम जेंडर रेसियो वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं व थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत जोड़ने कहा। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत निर्माण कार्यों को तेजी से और समय सीमा में पूर्ण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी गौठानों अंतर्गत तालाबों में मछली पालन, सामुदायिक बाड़ी विकसित करने के साथ साथ आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने गौठानों में गोबर व खाद को बारिश में किसी भी प्रकार की नुकसान न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने जिले में खाद एवं बीज के वितरण व उपलब्धता की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग को इस वर्ष धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, रीपा के कार्य, पीएम आवास, बेरोजगारी भत्ता, बालवाड़ी, डीएमएफ, अधार सीडिंग, केवाईसी, हमर लैब, मनरेगा, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending