Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, बहेराडीह के किसान स्कूल में हुआ आयोजन ..

Published

on

जांजगीर-चाम्पा, बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में चाम्पा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल, जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता विवेका गोपाल, बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव मौजूद थीं. समारोह में अतिथियों के द्वारा कक्षा पांचवीं की भारती कश्यप, दीपशिखा कंवर और अंशु कश्यप, कक्षा आठवीं के पुष्कर यादव, इंदु यादव और योगेंद्र यादव, कक्षा दसवीं की यामिनी कश्यप, शिवम कश्यप और कमलेश्वरी कश्यप, कक्षा बारहवीं की नेहा कश्यप, योगेश कश्यप और उर्मिला यादव का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू, अपने पत्रकारिता जीवन में जिले के मुद्दों को उठाते रहे. आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी स्मृति को संजोने जिस तरह का प्रयास किया जा रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान एक सार्थक प्रयास है. इस तरह की परंपरा की शुरुआत होनी चाहिए. बहेराडीह बेहद छोटा गांव है, लेकिन आज इस गांव ने देश-दुनिया में बड़ी पहचान बना ली है और निश्चित ही बहेराडीह की प्रतिभाओं का सम्मान होने से यहां के छात्र-छात्राओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. सम्मान मिलने के बाद यहां के छात्र-छात्राएं और बेहतर करने की कोशिश करेंगे और आने वाले दिनों में इस पहल के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विशिष्ट अतिथि चाम्पा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि बहेराडीह में पहले भी उनका आना हुआ है. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा समान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होकर और अधिक गौरव महसूस हो रहा है. बहेराडीह में नई परम्परा की शुरुआत हुई है, इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने प्रोत्साहन मिलेगा।
विशिष्ठ अतिथि जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू से उनका आत्मीय सम्पर्क रहा है और उनके छोटे भाई पत्रकार राजकुमार साहू ने जो बीड़ा उठाया है, उसकी सराहना हो रही है. प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्मृति में लगातार आयोजन हो रहा है, इसका सकारात्मक प्रतिफल आने वाले वक्त में जरूर मिलेगा. प्रतिभाओं के सम्मान से निश्चित तौर पर दूसरे छात्र-छात्राओं को सीख मिलेगी कि वे भी अच्छी पढ़ाई के लिए तत्पर होंगे।
विशिष्ट अतिथि बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ने पत्रकारिता के माध्यम से किसानों, छात्र-छात्राओं के हित में काम किया है और उनकी स्मृति में छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया है. वे खुद भी मिसाल थे, 16 साल तक पढ़ाई छोड़ने के बाद खुद को साबित किया और यह भी सिद्ध किया कि सीखने और पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती. 9 बरसों की पत्रकारिता में उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजकुमार साहू और आभार प्रदर्शन जे. बसवराज ने किया. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, सरपंच अनिता सपन मिरी, उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, सिवनी सरपंच लखेकुमारी चंद्र कुमार राठौर, डॉ. सुरेश देवांगन, रोशन लाल अग्रवाल, कमला देवी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कुमारी कंसारी, राजकुमारी पाटले, ललिता यादव, पुष्पा यादव, रामबाई यादव, रामाधार देवांगन, चंद्र कुमार राठौर, राघवेंद्र नामदेव, राजाराम, नेतराम यादव, सपना कश्यप, गायत्री यादव, रामदयाल यादव, बाबूलाल यादव, पिंटू कश्यप समेत छात्र-छात्राएं और अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

धान का झूमर भेंटकर और खुमरी पहनाकर स्वागत ..


डॉ. सुरेश देवांगन ने मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल को धान का झूमर भेंट किया, वहीं बिहान की महिलाओं ने अचार, बड़ी, पापड़, बीजोड़ी भेंट किया. साथ ही, अतिथियों को खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया. किसान स्कूल में अलग अंदाज में स्वागत किए जाने पर सभी अतिथि काफी खुश हुए।

अतिथियों को भेंट किया गया मोमेंटो ..

प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया. यहां कार्यक्रम में मौजूद चाम्पा की मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल और जांजगीर की पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर को भी मोमेंटों भेंटकर स्वागत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending