Connect with us

खबर सक्ती ...

अधिवक्ता चितरंजय पटेल की अध्यक्षता में अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स नियुक्त ..

Published

on

हाउसिंग सोसाइटी के पंजीयन के साथ ही आवास को लेकर अधिवक्ताओं में आस जगी- चितरंजय पटेल, अध्यक्ष बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप पंजीयक (सहकारी संस्थाएं) के द्वारा जय महामाया अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, सक्ती (पंजीकृत) के संचालन हेतु प्रथम नामांकित बोर्ड में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाउसिंग सोसाइटी के संचालन हेतु अधिवक्ता चितरंजय पटेल सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में कुल 11 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
गौर तलब है कि लंबे समय से अधिवक्ताओं में खासकर नवीन जिला निर्माण के बाद जूनियर अधिवक्ताओं के आवास की समस्या को लेकर परेशानी को देखते हुए जिले के प्रभारी एवम् राजस्व मंत्री माननीय जयसिंह अग्रवाल के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत की सहमति से अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के पंजीयन उपरांत हाउसिंग सोसाइटी को भूखंड आवंटित करने की घोषणा की गई थी। अब उच्च न्यायालय अधिवक्ता तदनुसार अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में जय महामाया गृह निर्माण सहकारी समिति के पंजीयन व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की नियुक्ति होने के साथ ही भूखंड उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है तथा अधिवक्ताओं की चिरकाल से लंबित आवास समस्या के निराकरण की संभावना बढ़ गई है।


इस संबंध में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि नियुक्ति पत्र की प्रति छ ग शासन सहकारिता विभाग के द्वारा कलेक्टर सक्ती को भी प्रेषित की गई है तथा अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के लिए भूखंड आवंटित करने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि 11सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शकील मोहम्मद उपाध्यक्ष, उदय वर्मा, अन्नपूर्णा राठौर, अंजना कंवर,जगत शर्मा, सत्येंद्र सोनी, राकेश रोशन महंत,फलित राम लहरे, कामता शुक्ला, अजीत क्षत्रिय सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं जिसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की प्रथम बैठक में आज नव नियुक्त उपाध्यक्ष शकील मोहम्मद एवम् सदस्यों ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनसे भूखंड आबंटन हेतु समुचित पहल करने हेतु अधिकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending