Connect with us

खबर सक्ती ...

हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी नवीन जिला सक्ती की पहली वर्षगांठ ..

Published

on

कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती मे स्थित मैदान में 11 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ..

सक्ती, जिले की प्रथम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में नवगठित सक्ती जिले की स्थापना को एक साल पूरा होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती के निकट स्थित मैदान में 11 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नवीन सक्ती जिले के प्रथम वर्षगाठ समारोह का भव्य आयोजन करने मंच एवं स्टॉल व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को, साज सज्जा और गुब्बारे की व्यवस्था के लिए उद्यानिकी विभाग तथा जिला उद्योग एवं व्यपार केन्द्र सक्ती को, बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के मार्गदर्शन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार को, विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग सक्ती को, रंगोली के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को, जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत जिला गठन से अब तक 1 वर्ष की अवधि में विभागो की विशेष उपलब्धियों की प्रदर्शनी के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभाग को, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से समन्वय कर प्रस्तुतिकरण तथा सम्मान समारोह के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती को, ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत-यांत्रिकी को, पेयजल की व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को, सत्कार व्यवस्था के लिए खनिज विभाग व आबकारी विभाग को, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि स्वीकृति आदेश वितरण की समुचित व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती सहित अन्य विविध आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली6 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..1 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending