Connect with us

खबर सक्ती ...

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन ..

Published

on

आदर्श पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- मुख्य अतिथि अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों का दही हांडी फोड़, के साथ आगंतुकों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया जहां स्कूल संचालक दिनेश साहू ने अपने आंखों में पट्टी बांधे होने के बावजूद एक ही वार से मटका को तोड़ कर प्रतियोगिता जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के साथ श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ पश्चात नन्हे मुन्ने भैया बहनों ने सज धज कर राधा कृष्ण की मनोरम झांकी प्रस्तुत किया ।

पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि चितरंजय पटेल, विशिष्ट अतिथिगण दुलीचंद साहू संचालक सकरेली (बा), सुरेश जायसवाल नोडल अधिकारी, तपेश शर्मा अध्यक्ष पत्रकार संघ सक्ती, श्यामलाल राठौर अध्यक्ष शाला विकास समिति, संकुल समन्वयक महेंद्र राठौर, अधिवक्ता दिनेश राठौर का चंदन तिलक व पुष्प गुच्छ व कलम भेंट कर स्वागत किया गया तब अतिथियोंं के स्वागत भाषण करते हुए संचालक दिनेश साहू ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु अभ्यागतों के प्रति साधुवाद प्रगट किया।
अतिथि उद्बोधन में विशिष्ट दुलीचंद ने आयोजन की प्रशंशा करते हुए शाला परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

नोडल सुरेश जायसवाल ने संचालक दिनेश साहू की प्रयास की तारीफ करते हुए विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की कामना किया। मुख्य अभ्यागत अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय सिंह पटेल ने कहा कि आदर्श विद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा सभी विद्यालयों को इसका अनुसरण करना चाहिए तभी भारतीय धर्म एवम संस्कृति सशक्त होकर भारत विश्वगुरु कहलाएगा।

आज विद्यालय में जन्माष्टमी उत्सव समारोह का सफल संचालन बी डी चौहान (मसानिया) ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन श्रीमती लता राठौर ने किया तब इन लमहों को पत्रकार तपेश शर्मा मे बखूबी तस्वीर के रूप में कैद कर लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की शिक्षिकाओं नीलिमा केंवट, नेहा राठौर, इंदिरा वैष्णव, राधिका वैष्णव,सोनिया यादव, कविता यादव, कुमकुम यादव, दीपक कंवर का सतत प्रयास व सक्रिय योगदान रहा।पश्चात समापन पर समस्त शिक्षकवृंद व वरिष्ठजनो ने सामूहिक स्वल्पाहार का आनंद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending