Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य मे चार दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ ..

Published

on

सक्ती, भारत स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती के द्वारा 10 सितंबर से 13 सितंबर तक सक्ती विकासखंड के शासकीय बालक आदिवासी आश्रम शाला आमापाली में चार दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सौपान स्काउट/ गाइड, निपुण रोवर/ रेंजर जांच शिविर का आयोजन किया गया है, 11 सितंबर को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती के अध्यक्ष एवं नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने स्काउट के जनक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारत स्काउट गाइड सक्ती जिला मुख्य आयुक्त तनवीर अहमद कुरेशी, संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत स्काउट गाइड संघ जिला सक्ती की सचिव श्रीमती कमला दपी गबेल ने विस्तार पूर्वक चार दिवसीय शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 138 गर्ल्स एवं 118 बॉयज, कूल 289 स्टूडेंट भाग ले रहे हैं, तथा इस शिविर के अंतर्गत अलग-अलग वर्गों में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे, श्रीमती कमला दपी गबेल ने आगंतुक सभी अतिथियों का भी संघ की ओर से स्वागत/ अभिनंदन किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसदी से नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि स्काउट हमें सदा अनुशासन की सीख देता है, एवं स्काउट में रहने वाला बच्चा अपने जीवन में किसी भी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ जाता है, तथा भारत स्काउट गाइड पूरी दुनिया में जो कार्य कर रहा है वह काफी प्रशंसनीय है, एवं सक्ती जिले में भी नव नियुक्त जिला मुख्य आयुक्त तथा स्काउट के अधिकारियों की ऊर्जावान टीम से स्काउट का कार्य पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान पर स्थापित हुआ है, जिसके लिए मैं पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, वही कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड के जिला संघ की ओर से सक्ती जिले में स्वयं के एक भवन की मांग किए जाने पर अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि वे इस संबंध में यथाशीघ्र स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से चर्चा कर इस कार्य को गति देंगे तथा सक्ती जिले में स्वयं का स्काउट भवन हो इस हेतु हुए प्रयास करेंगे, कार्यक्रम के दौरान स्काउट के बच्चों ने स्काउट क्लेप्स के साथ अतिथियों का स्वागत किया तथा स्काउट गाइड संघ की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया एवं अतिथियों ने बच्चों के साथ संयुक्त फोटो सेशन भी लिया तथा स्काउट के अन्य अधिकारियों ने भी भारत स्काउट गाइड को लेकर अपने-अपने सुझाव सार्वजनिक रूप से मंच पर दिए तथा जिला मुख्य आयुक्त तनवीर अहमद कुरैशी ने कहा की सक्ती जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को निरंतर गति मिल रही है तथा आने वाले अक्टूबर माह में राज्य संगठन के निर्देश पर एक बड़ा शिविर और आयोजित किया जाएगा, तथा सक्ती जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों को स्काउट की गतिविधियों से सीधे जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है एवं सभी के सहयोग से स्काउट का कार्य संभव हो पाएगा वही भारत स्काउट गाइड के शिविर को सफल बनाने में जहां स्काउट के अधिकारी भी जुटे हुए हैं।

तो वहीं सक्ती जिले के डभरा विकासखंड, जैजैपुर विकासखंड, मालखरौदा विकासखंड एवं सक्ती विकासखंड के विभिन्न स्थानों से बच्चे पहुंचे हुए हैं। तथा विपरीत मौसम के बावजूद बच्चे स्काउट के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए सभी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, आमपाली में चल रहे जिला स्तरीय तृतीय सोपान शिविर को सफल बनाने में जहां संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं, तो वहीं ग्राम पंचायत आमापाली के भी सभी जनप्रतिनिधि इस समय शिविर में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, एवं जिला मुख्य आयुक्त तनवीर अहमद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, भारत स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती रंजीता राज, संघ की जिला सचिव श्रीमती कमला दपी गबेल, शिविर संचालक सहायक लीडर ट्रेनर विभूति भूषण गुप्ता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आर एन सायतोड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती गीता सायतोड़ा सहित स्काउट के सभी अधिकारी जुटे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी ..

दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई .. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी ..

शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , 300 BLS,...

खबर खरसिया ..18 घंटे ago

आमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो वीर हनुमान के रस गायक नयन नंदवाना उदयपुर का आगमन खरसिया में 2 अप्रैल को ..

खरसिया, धर्म की नगरी खरसिया में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ..

कल 1 अप्रैल के आयोजन से पहले बिसाहू दास महंत उद्यान में हलचल तेज, मंच से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती: अमीर चंद अग्रवाल बने नगर महामंत्री, कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार ..

डॉ. चरणदास महंत के करीबी भूरू अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती .. सक्ती, नगर कांग्रेस कमेटी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

भाजपा युवा मोर्चा सारागांव मंडल के उपाध्यक्ष बने गौरव राठौर ..

युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गौरव राठौर को मिला मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर किसान उड़ीसा रवाना, 10 दिवसीय प्रशिक्षण में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक ..

सक्ती, जिले के किसानों को “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु राज्य के बाहर ओडिशा के लिए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending