Connect with us

खबर कटघोरा ..

मनुष्य भगवान से कुछ न कुछ चाहते हैं लेकिन भगवान को ही नहीं चाहते हैं ..

Published

on

भगवान हमेशा धर्म की स्थापना और रक्षा करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं – पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ..

कटघोरा, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 16 से 22 सितंबर 2023 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन – स्टेडियम ग्राउंड, हाईस्कूल परिसर, गोकुल धाम के पास कटघोरा, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।

श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को ‘हमने ब्रज के ग्वाले से, अपना दिल लगाया है भजन का श्रवण कराया।

आज कथा में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी पधारे। पूज्य श्री महराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने कहा – उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम लला मंदिर का जनवरी माह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकार्पण करेंगे मैं यहाँ आप सब को निमंत्रण देने आया हूँ।

बाएं हाथ से उठा कर पानी नहीं पीना चाहिए क्यूंकि बाएं हाथ से उठा कर जल पीना मदिरा के सामान है। जो भोजन में चित लगा कर भोजन करता है उसी को भोजन लगता है। धरती, आकाश, जल, वायु सब कुछ भगवान की आज्ञा से ही होता है और बिना भगवान की मर्ज़ी के कुछ नहीं हो सकता है।

भगवान को अभिमान पसंद नहीं है जिस मनुष्य में अहंकार आ जाता है तो भगवान उस मनुष्य का त्याग कर देते हैं। मनुष्य भगवान से कुछ न कुछ चाहते हैं लेकिन भगवान को ही नहीं चाहतें हैं। जो व्यक्ति कथा का श्रवण करता हैं उस व्यक्ति का कल्याण होना निश्चित हो जाता है। कर्म करके धन पाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन धन के द्वारा धर्म करें और धर्म के द्वारा गोविन्द को पाएं यही मनुष्य के जीवन का लक्ष्य है।

किसी भी कठिन समय में जैसे पिता नहीं बदले जा सकते वैसे ही किसी भी कठिन समय में अपना धर्म नहीं बदला जा सकता है। सनातनियों का तो महाबीर पर सिंदूर चढ़ाने ,राम की रामायण पढ़ने ,कृष्ण जी की बांसुरी सुनने के लिए जन्म हुआ है।

भगवान कहते हैं जो मनुष्य मेरा जिस मन से भजन करता है, मैं उस मनुष्य को वैसे ही अपनाता हूँ। जो व्यक्ति भगवान को पाना चाहते है, उन्हें देखना चाहते है तो नकी पूजा- पाठ करनी और मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान हमेशा धर्म की स्थापना और रक्षा करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।

!! राधे राधे बोलना पड़ेगा !!

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा3 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending