Connect with us

खबर कटघोरा ..

अधर्म के पथ को त्याग कर धर्म की रक्षा करनी चाहिए ..

Published

on

मनुष्य की हर समस्या का समाधान ईश्वर के पास होता है- पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ..

कटघोरा, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 16 से 22 सितंबर 2023 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन – स्टेडियम ग्राउंड, हाईस्कूल परिसर, गोकुल धाम के पास कटघोरा, छत्तीसगढ़ में किया गया।

श्रीमद भागवत कथा के समापन दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को ‘जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे’ भजन का श्रवण कराया।

अधर्म के पथ का त्याग करना चाहिए और धर्म की रक्षा करनी चाहिए तथा भगवान का नाम हमेशा लेते रहना चाहिए। जो कुछ भी मनुष्य को भगवान द्वारा प्राप्त हुआ है उसके लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहिए।

जिस भी व्यक्ति को गुस्सा ज्यादा आता हो उस व्यक्ति को रोज़ अपने माथे पर चन्दन कुमकुम का टीका करना चाहिए। तिलक लगाने से मनुष्य की शक्ति जागृत होती हैं तथा अच्छे विचार आते हैं।

मनुष्य की हर समस्या का समाधान ईश्वर के पास होता है पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज..

जब तक सनातनी एक जुट में रहेंगे तब तक सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा।

जब मनुष्य विद्या को रट लेता है तो वह विद्या कभी भी मनुष्य का भला नहीं करती इसलिए विद्या को कभी भी रटना नहीं चाहिए।

जो व्यक्ति सूर्य उदय होने से पहले उठता है तो उसका भाग्य चमकने से कोई भी नहीं रोक सकता और जो व्यक्ति सूर्य उदय होने के बाद उठते है उनके भाग्य को अस्त होने कोई नहीं रोक सकता है।

सनातन जागृति यात्रा ..


कटघोरा नगर में पधारे सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के लिए हिंदू हृदय सम्राट शांतिदूत धर्मरत्न पूज्य देवकीनंदन जी ठाकुर के द्वारा पूरे सप्तदिवसीय कथा वाचन के दौरान भारत की संस्कृति को आध्यात्म से जोड़कर पूरे जनमानस का मन मोह लिया भारत की संस्कृति का कथा के साथ इस प्रकार का सामंजस्य सनातन की जागृति की दिशा में अनुकरणीय प्रयास रहा सृष्टि के उद्गम के साथ स्थापित सनातन धर्म के प्रति कुछ विधर्मियों जैसे ए. राजा, स्टालिन एवं वोटो की राजनीति करने वाले नेतागणों को उनके कृत्यों के लिए घोर भर्त्सना करते हुए सनातन जागृति यात्रा की घोषणा करके मार्ग में निकल पड़े कथा के समापन के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय जो लगभग 15 हजार से भी अधिक संख्या में ग्रामीण जनमानस सनातन के जयघोष के साथ कथा स्थल से कारखाना एरिया अग्रसेन नगर में स्थित मां महागौरी मंदिर तक भीगते बारिश में पैदल निकल पड़े जहां कथा व्यास पूज्य देवकीनंदन जी के ओजस्वी उद्बोधन एवं आशीर्वचनों से पूरा नगर सनातन के जयकारों के साथ गुंजायमान होने लगा पूरे नगर का बाजार एवं आवागमन इस प्रकार थम सा गया जैसा रामायण और महाभारत सीरियल के दौरान मानवजगत जड़ रूप में परिवर्तित हो जाता है।

इस सनातन यात्रा का मुख्य उद्देश्य राममंदिर के निर्माण की बधाई,,

काशी एवं मथुरा में पुनः प्राचीन देवत्व की स्थापना करना रहा ..

महाराज श्री जी ने बताया कि भारत की संस्कृति में हमारे इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की मुर्ति को मुगल विधर्मियों के द्वारा आगरा के जामा मस्जिद की सीढियों में गाड़ दिया गया है,जिनको पूरे सम्मान के साथ भव्य कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करके पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया गया एवं यह घोषणा की गई कि भारत के स्वाभिमान को छिनकर स्थापित करने के लिए यही उचित समय है और आज से ही इस संकल्प को पूरा करने तैयारी करने को कहा अभी नहीं तो कभी नहीं के नारों के साथ कथा का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम की भव्यता में अग्रवाल समाज कटघोरा, सिख समाज, सिंधी समाज, आदिवासी समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, दैवी सम्पद मण्डल, साहू समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या भारती, संस्कार भारती, विश्व हिन्दू परिषद, धर्मसेना जैसे राष्ट्रवादी संगठनों ने सामाजिक स्तर पर सम्मान करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस पूरे सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूरा कटघोरा क्षेत्र मानो धार्मिक महाकुंभ के रूप में परिवर्तित हो गया था। कटघोरा नगर में आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक दर्शन के साथ विश्व परिवर्तन की दिशा ध्वजवाहक बनेगा ऐसी घोषणा व्यासमंच से की गई।
समूचे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन एवं सामान्य प्रशासन एवं नगरवासियों का योगदान सराहनीय एवं वंदनीय रहा है।

।। राधे राधे बोलना पड़ेगा।।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा21 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा1 दिन ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending