Connect with us

खबर सक्ती ...

“बाल संस्कार शाला का शुभारंभ”

Published

on

सक्ती, नगर में आज गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल जिला सक्ती एवं विश्वहिंदू परिषद जिला सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में स्टेशन रोड अंबेडकर चौक सक्ती के समीप ” बाल संस्कार शाला ” सेवा कार्य हेतु प्रेरित शक्ति राज गुप्ता एवं नेहा दीदी के आवास पर आज शुभारंभ किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता सोनसरे प्रांत सहसंयोजिका मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़, गायत्री परिवार के कर्मठ ममतमामयी मां सुश्री निर्मला शर्मा, गायत्री परिवार के विष्णु जैसवाल, विश्वनाथ सोनसरे जिला कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जिला सक्ती, अमर अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जिला सक्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बाल संस्कार शाला की मुख्य प्रेरणा धार गायत्री परिवार की जिला प्रज्ञा महिला मंडल, की जिला प्रमुख श्रीमती नेहा गुप्ता, जिला प्रमुख बाल संस्कार शाला शक्ति राज गुप्ता, आचार्य श्रीमती झरना साहू, बाल आचार्या कुमारी शुभांगी साहू , सहयोगी आचार्य भैय्या परमेश्वर साहू एवं शाला में शिक्षा प्राप्त करने आए नन्हे मुन्ने विद्यार्थी भैय्या बहने की गौरवमय उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आरती मंत्रोच्चारण पश्चात आचार्यों द्वारा कक्षा में विषय लिए गए था।

उपस्थित अतिथियों द्वारा आज समय के साथ नैतिक मूल्यों के साथ संस्कृति शिक्षा संस्कार के द्वारा बिना किसी द्वंद के समानांतर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका संस्कार की ही होने की बात कही गई। यह शाला कक्षा 5 से 8 वी तक विद्यार्थियों की होगी कक्षाएं प्रत्येक रविवार को लिए जायेंगे जो आगंतुक विद्यार्थी को समयानुकूल मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।

ज्ञात हो कि नगर में इस प्रकार की पहल से उपस्थित बच्चों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। माताजी सुश्री निर्मला शर्मा के विशेष उपस्थिति में बाल संस्कार शाला शक्ति की आचार्या श्रीमती झरना साहू , बाल आचार्या कुमारी शुभांगी साहू द्वारा भारत माता की पूजन आरती कर उपस्थित अतिथियों के स्वागत के बाद बाल संस्कार शाला की कक्षा शिक्षण संपन्न किए गए अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा आशीर्वचन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का दिया जाना सामाजिक उत्थान हेतु हम सभी की परम एवं पुनीत दायित्व भी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending