Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रभारी कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमलोगों की समस्याएं ..

Published

on

आज जनदर्शन में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए ..

सक्ती, प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने आज कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए है।


        

जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम दतौद निवासी मनमोहन श्रीवास ने ट्राई साइकल स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही पात्रतानुसार त्वरित करवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जनदर्शन में बाराद्वार तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम लवसरा निवासी शिवनंदन चौहान ने किसान सम्मान निधि दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से इस विषय में शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार मालखरौदा तहसील के ग्राम बडेसीपत निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई साहू ने दिव्यांग पेंशन दिलवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम झरप निवासी गौतराम टंडन ने शासकिय प्राथमिक शाला झरप में लगातार दो वर्षों से शिक्षक की कमी होने के कारण अतिशीघ्र दो शिक्षक पदस्थ कराने के संबंध में पहुंचे, डभरा तहसील के ग्राम कबारी पाली निवासी श्रीमती प्रमिला बघेल पति स्व. चंद्र कुमार बघेल एवं जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी जानकी देवी कर्ष पति स्व.लकेश्वर प्रसाद ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रुप में वेतन भुगतान प्रदान कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे तथा डभरा तहसील के ग्राम सराईपाली (घुरकोट ) निवासी राज चौहान ने ग्राम सराईपाली (घुरकोट) के कोटवार नियुक्ति के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर7 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..7 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending