Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का योजनाबद्ध तरीके से करें क्रियान्वयन – कलेक्टर ..

Published

on

धान खरीदी की करें नियमित मॉनिटरिंग ,

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेटोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि भारत सरकार द्वारा केन्द्र शासन की प्रमुख योजनाओं, गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। इसके लिए केन्द्र शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं स्वच्छ भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया जाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से कार्य किया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने एवं साप्ताहिक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारदाने की स्थिति, धान उठाव की स्थिति की जानकारी ली एवं इसके साथ ही धान का उठाव तेजी से कराना सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने एवं आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए हैं। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, एसबीएम, आधार सीडिंग, जल-जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, वन विभाग, समाज कल्याण सहित विभिन्न अन्य विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे, सर्व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय ..

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) पहुंचे नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर के कार्यालय, जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल को महंत समर्थको ने दी जन्मदिन की बधाई .. सक्ती, महंत समर्थक एवं...

खबर खरसिया ..3 घंटे ago

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बड़ी खबर: फर्जी नाम से लॉज में रुका हत्यारा, अगले दिन महिला की हत्या सक्ती के होटल-लॉजों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में ..

आईडी जांच में भारी लापरवाही! फर्जी नाम बताकर लॉज में ठहरा आरोपी, हत्या के बाद खुली पोल , सवालों में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? .. सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई .. सक्ती, जिले में...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ..

पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending