Connect with us

खबर सक्ती ...

सांस्कृतिक विकास मंच द्वारा मोक्षदा एकादशी पर मनाया गीता जयंती ..

Published

on

गीता जयंती का आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्पद …भागवताचार्य पं राजेंद्र महाराज ,

सांस्कृतिक विकास मंच एक समृद्धशाली संस्था है जहां विभिन्न विधाओं के लोग शामिल हैं… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती के द्वारा स्थानीय गायत्री पीठ सक्ती के सभागार में गीता जयंती का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागवताचार्य पंडित राजेन्द्र महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्रीमद् भगवत गीता के प्रथम अध्याय के श्लोक का मधुर स्वर में वाचन किया तो वहीं सभी लोगों ने उनके साथ समवेत स्वर में गीता के श्लोकों का पाठ करते हुए आनंद लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सांस्कृतिक विकास मंच के सचिव भगत साहू ने श्रीकृष्ण नाम अंकित दुपट्टा पहना कर किया तो वहीं भागवत प्रवाह के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अध्यक्ष एल आर जायसवाल को पीत वस्त्र दुपट्टा पहनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भागवत प्रवाह के संरक्षक एवं भागवताचार्य पंडित राजेन्द्र महाराज ने गीता जयंती के आयोजन को प्रेरणास्पद बताते हुए मोक्षदा एकादशी के महात्मय के बारे में कहा कि इस दिन प्रभु भक्ति से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है तो वहीं संरक्षक चितरंजय पटेल ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आयोजक सांस्कृतिक विकास मंच एक समृद्धशाली संस्था है जिसमें वक्ता, कवि, गायक, लेखक, वादक, कथावाचक आदि विभिन्न विधाओं के लोग शामिल हैं।

मोक्षदा एकादशी पर आयोजित गीता जयंती में सक्ती नगर ही नहीं अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की गरिमामय सहभागिता रही जिसमें सजलकार कवि रमेश सिंघानिया, रामावतार अग्रवाल, विनोद यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, रघुनाथ जायसवाल, हरी सिंह, चतुर सिंह चंद्रा, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र वैष्णव, मनीषा भारद्वाज, रोशन पटेल कृषि, युवा कवित्री सुचिता साहू, हरीश दुबे, अधिवक्ता सुरीत चंद्रा, आदि मौजूद रहे तो वहीं मंचस्थ अतिथि ब्राम्हण वृंद में सेवानिवृत शिक्षक बसंत लाल दुबे, पंडित अरुण बेरीवाली मंदिर के महाराज, पंडित नरेंद्र कुमार मिश्र की गरिमामय उपस्थिति रही।
गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन भगत साहू एवं हरीश दुबे ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष एल आर जायसवाल ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..6 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending