Connect with us

खबर सक्ती ...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस ..

Published

on

प्रभारी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल ने 25 दिसंबर को गरिमामय सुशासन दिवस आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश ,

जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को लंबित बोनस राशि का होगा भुगतान ..

सक्ती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही जिले मे 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़ा 25 दिसंबर से प्रारंभ कर आगामी एक सप्ताह नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने 25 दिसंबर को सुव्यवस्थित और गरिमामय सुशासन दिवस आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी ग्रामीण और नगरीय निकाय स्तरीय अधिकारियों को दिये है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर 25 दिसंबर 2023 के पूर्व जिले में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाना है। 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा तथा ग्राम पंचायतों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाना है।
           
इसी तरह नगरीय निकायों 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाना है।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिला और जनपद स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम ..

प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल के द्वारा जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जेठा के अटल चौक में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कार्यक्रम तथा संकल्प कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान जेठा में आयोजित होगा। इसी प्रकार जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत जेठा में ही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा के अटल चौक में, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत पेंड्री के अटल चौक में और जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत गोपालपुर के अटल चौक में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला स्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में और जनपद स्तरीय अधिकारियों को जनपद स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में और ग्राम पंचायत स्तरीय अमलों को ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending