Connect with us

खबर सक्ती ...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया गया सुशासन दिवस ..

Published

on

ग्राम पंचायत जेठा के अटल चौक में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,

ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में भी सुशासन दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

सक्ती, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज 25 दिसंबर को सक्ती जिले के गांव-गांव और नगर-नगर में सुशासन दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत जेठा के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिले के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में भी सुशासन दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्रीमती विद्या सिदार जिला पंचायत सदस्य, टिकेश्वर गबेल जिला पंचायत सदस्य, कृष्णकांत चंद्रा, रामनरेश यादव, प्रेमलाल पटेल, अभिषेक शर्मा, घनश्याम साहू, श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती चंपा बाई चंद्रा सरपंच ग्राम पंचायत जेठा, मनीराम चंद्रा जेठा, रंजन सिन्हा, श्रीमती मधु प्रदीप राठौर, शिवचरण देवांगन सहित अन्य ग्रामीणजन और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सुशासन दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और लोगों द्वारा प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान ग्रामीण और नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़ा प्रारंभ किया गया जो आगामी एक सप्ताह नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिला, जनपद, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और आम जनता की उपस्थिति में सुबह 10 बजे से अपने अपने क्षेत्र के अटल चौक से कार्यक्रम प्रारंभ किये गए। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending