Connect with us

खबर सक्ती ...

ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन ..

Published

on

विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ ..

सक्ती, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में आज संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत डुमरपाली में कृषि विभाग द्वारा नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड डभरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत डुमरपाली में किसान पंचराम राठिया के खेत में ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों सहित विभागीय योजनाओं से ग्रामीण जनों को विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में कृषि विकास अधिकारी डी सी देवांगन, आरएइओ ओ पी पटेल, एन के पटेल, आर सी माहेश्वरी, एल जयसवाल, सरपंच, पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है एवं योजनाओ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर22 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर33 मिनट ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर52 मिनट ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब जब्त ..

जैजैपुर के हरदी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी चंद्रभूषण बंजारे को किया गिरफ्तार; भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending