Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

जिले में 79780 किसानों को मिला 134 करोड़ 72 लाख रूपए का धान बोनस ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किसानों के खाते में दो वित्तीय वर्ष का धान बोनस राशि ऑनलाइन अंतरित किया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले के 38 हजार 609 किसानों को 65 करोड़ 24 लाख 89 हजार 200 रूपए और वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के 41 हजार 171 किसानों को 69 करोड़ 47 लाख 27 हजार 400 रूपए प्रदान किया गया। इस प्रकार दोनो वित्तीय वर्ष को मिलाकर कुल 79 हजार 780 किसानों को कुल 134 करोड़ 72 लाख 16 हजार छह सौ रूपए प्रदान किए गए।

बरमकेला के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी सहित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की पूजा-अर्चना किया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों के साथ सामूहिक रूप से धान बोनस वितरण का प्रतीकात्मक भेंट किए। कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त की। इस अवसर पर बीईओ नरेश चौहान, सीईओ जनपद प्रज्ञा यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। सारंगढ़ के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने वाजपेयी जी की पूजा की और किसानों के साथ सामूहिक रूप से धान बोनस वितरण का प्रतीकात्मक भेंट किए।

अतिथियों में विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमसेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, अन्य अतिथियों में मंजू मालाकार, सोनी बंजारे, अरविंद हरिप्रिया, श्यामसुंदर रात्रे, शिवकुमारी चौहान, अजय गोपाल, ज्योति पटेल, मयूरेश केशरवानी, जीवन रात्रे, परिमल चन्द्रा, रामअवतार यादव, अरूण मालाकार, गनपत जांगड़े, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, अजय बंजारे, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, तहसीलदारगण नेत्रप्रभा सिदार, रूपाली मेश्राम, उप पंजीयक सहकारिता व्यासनारायण साहू, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, ईडीएम रोहित सिंह ठाकुर सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित थे। मंच संचालन सहायक संचालक कौशल विकास पुरूषोत्तम स्वर्णकार ने किया। बिलाईगढ़ में जनप्रतिनिधियों ने वाजपेयी जी की पूजा की और किसानों के साथ सामूहिक रूप से धान बोनस वितरण का प्रतीकात्मक भेंट किए। अतिथियों में सरिता भारती, सुभाष जालान, डॉ. दिनेश जांगड़े, सतीश रात्रे, सीईओ बिलाईगढ़ योगेश्वरी बर्मन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा रवाना ..

पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के करेंगे दर्शन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending