Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

सावधान: खरसिया के ठाकुरदिया गांव का साइबर ठग क्षेत्र में मचा रहा उत्पात ..

Published

on

इन मोबाइल नंबर 8224868583, 7803830450, 7898262500 9770341259 से रहें सावधान ,

__________________________

मोबाइल नंबर 7803830450 और 9770341259 पर यूपीआई से मांगता है पैसा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ , साइबर ठगी में देश के सुर्खियों में रहने वाले जामताड़ा के बाद अब बिलासपुर संभाग में भी अपराधियों ने अपराध का तरीका सीख लिया है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठग नंदू महंत उर्फ शिव नंदन महंत खरसिया क्षेत्र के ठाकुरदिया गांव का निवासी है, जिसका मोबाइल नंबर 8224868583, 7898262500 है। जिसमें पैसे की डिमांड करता है वो मोबाइल नंबर 7803830450 और 9770341259 है। इन अपराधियों के खिलाफ थाना में एफआईआर और साइबर शिकायत किया गया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में साइबर ठग 8224868583 (नंदू महंत उर्फ शिव नंदन महंत के मोबाइल नंबर) के विरुद्ध सारंगढ़ कोतवाली में अपराध क्रमांक 0667/23 और सरसीवा थाना में अपराध क्रमांक 0500/23 दर्ज है। इस ठग ने राठौर उर्फ प्रह्लाद सिंह महलवार और कन्हैया उर्फ कमल कुमार शर्मा के खाता में पैसा भुगतान कराया। ठग ने इन दोनो के अलावा रामसिंग यादव, शरद शर्मा और विकास बेलचंदन के नाम का यूपीआई स्कैन भी भेजा था। इनके अलावा इनका साथी अपराधी संतोष सिंधी भी है। ठग से पैसा वापस कैसा लिया जाए, इसके लिए अधिकारी के मोबाइल नंबर 9993769490 पर संपर्क कर थाना बैंक कोर्ट के संबंध में सलाह ले सकते हैं।

रोकथाम के लिए साइबर या थाना में करें शिकायत :

किसी भी प्रकार का प्रलोभन साइबर ठगी की श्रेणी में आता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके सभी दिन 24 घंटे चालू साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930, 155260 या 9479281934 डायल कर संपर्क करें। पोर्टल में शिकायत करना आम नागरिकों को मुश्किल है। इसलिए हेल्प लाइन के वाट्सअप नंबर 94792 81934 में जानकारी देना आसान है। इसमें ठग करने वाले का नाम, मोबाइल नंबर, जिस मोबाइल नंबर में पैसा का भुगतान किया, तारीख और समय भेजना होगा। ठगी करने वाला किसी मालिक के नाम, शेयर मार्केट, लॉटरी किसी में भी पैसा लगाने की बात करके झांसा देकर ठगी किया है तो उन व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि ठग ने सिर्फ पैसा अपने नंबर में भुगतान कराया है। ठग ने उसका उपयोग सामग्री खरीदी में किया या नहीं। ये तो ठग ही जानता है। ऐसे लोग जिनको शेयर मार्केट, लॉटरी के नाम पर ठगी किया वो जरूर पुलिस को शिकायत दर्ज करें।

वाटसअप रिफंड मैसेज से धोखा:

झांसे में आया व्यक्ति जब ठग से पैसा लौटने के लिए संपर्क करता है तो वो कहता है पैसे भेजने का तरीका आरटीजीएस और एनईएफटी है इसलिए बैंक खाता और आईएफएससी कोड भेजिए। फिर मोबाइल में बैंक के मैसेज से मिलता जुलता आरटीजीएस बैलेंस जैसा लिखा वॉट्सऐप में मैसेज कर कहता है पैसा दो घंटे में आएगा। आरटीजीएस और एनईएफटी मैसेज सही है या नही। इसकी जानकारी बैंक या बैंकिंग में पारंगत व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। ठग को कोई गहराई से पूछता है तो बोलता है आकर मुलाकात करूंगा और दिन भर ये कहता है मालिक का बेटा साथ में था। वो वाटसअप वीडियो कॉल में जवाब देगा तो अंधेरे में रहकर ये कहता है कि बिजली नही है।

ठगने का तरीका –

नंदू उर्फ शिव नंदन महंत ठग फोन करके छत्तीसगढ़ी, हिंदी में बात करता है। जिसको फोन करता है, उसके गांव कस्बा में सप्ताह में व्यापार के लेन देन की बात करता है। नागरिकों को वो जिस भी लाभ में फंसा सके वो जाल बिछाता है। जैसे किसी भी लॉटरी का चाहे वो किसी ऑफर तक सीमित हो। फिलहाल इनका सेफजोन टारगेट शेयर मार्केट या प्रचलित बाजार है, प्रचलित नामो को बताकर ये नागरिकों को फांसते हैं। शिव नंदन महंत और दूसरा साइबर ठग किसी भी नागरिक को फोन करके कहता है कि मैं लॉटरी शाखा में हूं। आप किसी भी सामान खरीदी जिसका रेट अलग अलग है, में खरीदी कीजिए आपको उस सामग्री का लॉटरी मैं ही देख रहा हूं। आपको दोगुना राशि मिलेगा और बाकी उसको बांट लेंगे। उसके बाद बेसब्री से मत सोचो, दस मिनट में आपको वापस लौटाता हूं कहकर दबाव बनाता है। जब झांसे में आया व्यक्ति उसको पैसा भेजता है तो फिर वो इससे ज्यादा से ज्यादा पैसा का दोगुना करने का आज अभी करो का प्रलोभन देता है। मतलब वो किसी भी व्यक्ति के बैंक में जमा राशि को लूटने की कोशिश करता है। फिर वो शुरू करता है नया खेल। नया खेल में ठग कहता है मालिक को और लोग हैं जिनका कमजोर दिल है उनको भी पैसा देना पड़ता है। इसलिए उन लोगो को इतना हजार और दो। इसके बाद और नया पैंतरा, चाल चलता है, ठग कहता है कि उसका मालिक जब ये लॉटरी के बारे में पूछेगा कि नया ग्राहक का लॉटरी कैसे लग गया, तब ठग झांसे में आए व्यक्ति को और सामान खरीदी का भुगतान करने कहता है।

ठगी पैसा की वापसी का तरीका –

किसी भी व्यक्ति का साइबर ठगी हुआ है तो साइबर क्राइम नंबर में 1930, 155260 या 9479281934 डायल कर, या साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल में अपराध पंजीयन करना होगा। अपराध पंजीयन के बाद संबंधित थाने से ठग के अकाउंट और बैंक का जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगा। बैंक की जानकारी होने पर उस बैंक के वेबसाइट में जाकर कंप्लेंट के शीर्षक में अपना साइबर क्राइम कंप्लेंन नंबर और व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, ठगी का दिनांक, ठगी का समय सारी जानकारी बैंक को ईमेल करिए। बैंक आपके ईमेल का सकारात्मक जवाब देगा और संबंधित ठग को नोटिस देगा और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ठगी होने का प्रूफ होने पर वह ठग से जितना फ्रॉड किया उसे संबंध में एक शपथ पत्र और उसके खाते में उतना पैसा जमा करने के लिए बाध्य करेगा इसलिए जरूरी है कि जो भी ठगी हुआ है, उसका प्रूफ के साथ में साइबर क्राइम में अपराध दर्ज की जाए और बैंक खाता का पता किया जाए और बैंक को सीधा-सीधा व्यक्तिगत ईमेल करें, पुलिस की जांच लंबी प्रक्रिया है लेकिन बैंक को ईमेल के लिए साइबर क्राइम का अपराध दर्ज करना जरूरी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending