खबर कोरबा
एसडीएम ने दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम डोंगानाला में किए जा रहे पीव्हीटीजी सर्वे कार्य का किया निरीक्षण ..

पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हे पीएम जन मन योजना के संबंध में दी जानकारी ..
कोरबा, पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन द्वारा पीव्हीटीजी बसाहटो में सर्वे किया जा रहा है साथ ही शिविर का आयोजन कर वंचित लोगों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, स्वास्थ्य जांच जैसे योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम पाली सुश्री रुचि शार्दुल
द्वारा दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत डोंगानाला में किए जा रहे पीव्हीटीजी सर्वे कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील गुप्ता सहित अन्य खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम सुश्री शार्दुल ने पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हे पीएम जन मन योजना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत अत्यंत पिछड़ी जनजाति का सर्वे किया जा रहा है। इस योजना का मूल उद्देश्य विशेष रूप से कमज़ोर जनजाति समूहों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उनका विकास सुनिश्चित करना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login