खबर कोरबा
कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण ..

कोरबा, कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर वसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर अजीत वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ वसंत कलेक्टर के रूप में नारायणपुर, मुंगेली जिले में पदस्थ रह चुके हैं। इसके पूर्व कलेक्टर वसंत मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login