खबर सक्ती ...
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने किया धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण ..

सक्ती, जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की दिशा-निर्देशन पर बाराद्वार तहसीलदार विद्याभूषण साव ने धान खरीदी केंद्र रायपुरा का औचक निरिक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर खरीदी प्रभारी समेत खरीदी प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारीयों को जरूरी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बाराद्वार क्षेत्र के प्रत्येक धान खरीदी केंद्रो में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप धान खरीदी के सुचारू संचालन को लेकर तहसीलदार ने आज रायपुरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और खरीदी प्रक्रिया में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया।


साथ ही धान विक्रय करने खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों को कोई समस्या ना हो इसके लिए किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने व खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी अथवा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार ने रेण्डम बोरियों की तौलयी करवा वजन की जांच और आर्द्रता मापी से नमी जांच की। साथ ही रायपुरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में छात्र छात्राओं को कैरियर गाइडेंस और मार्गदर्शन दिए। स्कूली बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए गए और इंजीनियरिंग, मेडिकल, CG PSC की तैयारी हेतु जानकारी प्रदान किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login