Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रदेश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज ..

Published

on

रायपुर, सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जन-जागरूकता के लिये प्रदेश के सरगुजा से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम से लेकर रायपुर, महासमुंद सहित समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज किया गया।

प्रदेश में आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम, राजधानी रायपुर में विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, दंतेवाड़ा में विधायक चौतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य एवं संबधित जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में ‘हेलमेट/बाईक रैली’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

विधायक धरसींवा अनुज शर्मा ने यूनिसेफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश को सोशल मीडिया पर जनजागरूकता हेतु प्रसारित किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) संजय शर्मा द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया। लीड एजेसीं द्वारा जारी निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों यथा सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखो की जांच, स्कूल दिवस, स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, ई-रिक्शा, ऑटो, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है।

इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर पोस्टर फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिंग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रीप्स आदि जांच/संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से नुकसान पर रैली, ग्राम चौपाल में जन जागरूकता, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हित सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन कार्यक्रम, हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही घायल व्यक्तियों के समय-सीमा पर उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितान के रूप में स्वयंसेवी सेवाए देने के लिये प्रेरित करने संबंधी कार्यों के संपादन के लिये राज्यस्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ नवा रायपुर में 16 तथा 17 जनवरी 2024 को किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त जिलों से 04-04 प्रतिभागी भाग लेगें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी ..

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन .. रायपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर ..

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र , मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

295 करोड़ की विकास सौगात लेकर कल 14 जून को जांजगीर-चांपा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 341 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पोंड़ी (राछा) में होगा भव्य आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, थाना बाराद्वार...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending