Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कार्याें में प्रगति की समीक्षा ..

Published

on

धीमी प्रगति पर जीपीएम एवं सक्ती के अधिकारियों को फटकार ,

.

सर्वोच्च प्रथमिकता से पूर्ण करें पीएम जनमन के स्वीकृत आवास ,

.
संचालक रजत बंसल ने ली बिलासपुर, सरगुजा संभाग की बैठक ,

.
कार्ययोजना बनाने में पिछड़ी जनजातियों के समाज प्रमुखों से भी लें सलाह ..

.
बिलासपुर, मनरेगा आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक रजत बंसल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में योजना से जुडे़ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बंसल ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए स्वीकृत आवास को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए शत-प्रतिशत आवास बनाना हमारा लक्ष्य है।

इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र ओैर राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के मनरेगा एपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक मौजूद थे।

बैठक में बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो को पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में तकनीकी सहायकों को लगाकर लक्ष्य निर्धारण करने कहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रगति को असंतोषजनक बताया। जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए आवास कार्ययोजना बनाने में समाज प्रमुखों को शामिल करने कहा। मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा के चल रहे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत करने कहा । गौरेला पेंड्रा मरवाही और सक्ती जिले की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए हर हाल में शत प्रतिशत मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने योजना के तहत सोशल ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर के कार्यो के लिए अभी से कार्यायोजना तैयार करने कहा। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षित करने कहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली11 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..1 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending