Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा ..

Published

on

342 शिविरों में 4 लाख से ज्यादा ग्रामीण हुए लाभान्वित ,

कलेक्टर ने कहा अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा की। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा महत्वपूर्ण अभियान है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र शासन की योजनाओं से आम लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सैचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम जनमन योजना में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि बिलासपुर जिले में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 342 शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें 4 लाख 77 हजार 935 लोगों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। 5 हजार 112 लोगों को सुरक्षा बीमा एवं 305 लोगों को जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित किया गया। 1 लाख 86 हजार 231 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 97 हजार 354 लोगों की टीबी जांच की गई। 56 हजार 435 लोगों की सिकल सेल की जांच की गई। इन शिविरों में 11 हजार 513 लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कलेक्टर ने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, आधार सीडिंग सहित किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत 15 तारीख को कोटा ब्लॉक के खांगेसरा में आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत कोटा ब्लॉक के 54 बसाहटों में आबाद विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा एवं बिरहोर को शासन की योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरए कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending