Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के विशेष शिविर का किया निरीक्षण ..

Published

on

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को हितग्राहियों के पंजीयन में प्रगति लाने दिए निर्देश ,


ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर करा सकते है पंजीयन ..

.
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज नगरपालिका जांजगीर और ग्राम पंचायत पेंड्री में आयोजित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के विशेष शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में परम्परागत बढ़ाई, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, लोहार, धोबी, कुम्हार, राजमिस्त्री जैसे 18 श्रेणी के कारीगर, शिल्पकार अपने आधार कार्ड, बैंक एकाउंट व मोबाइल नम्बर के साथ पंजीयन कराने पहुंचे। योजना में हितग्राहियों को प्रशिक्षण के बाद 15 हजार रुपए का अनुदान टूल्स किट के लिए दिया जायेगा, साथ ही कम ब्याज दर पर राशि 3 लाख तक ऋण की सुविधा मिलेगी।

अकलेक्टर ने उपस्थित धिकारी-कर्मचारियों को हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी के साथ प्रगति लाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। योजना को लेकर पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े नागरिकों ने बढ़ चढ़कर पंजीयन कराने पहुंचे।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिले के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों का पंजीयन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी सेंटर) के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीयन उपरांत उन्हें परम्परागत व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण, अनुदान एवं ऋण से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के तहत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर पंजीयन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे ऋण लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सख्ती, 6 ठिकानों पर छापेमारी ..

915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई .. सक्ती, जिले में समर्थन मूल्य...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी और प्रीतेश राजपूत पहुंचे आमगांव उपार्जन केंद्र ..

रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज .. सक्ती, अकवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending