Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़ी खबर: कांग्रेस को तगड़ा झटका अड़भार नगर पंचायत में भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से हुआ पारित ..

Published

on

विधायक प्रतिनिधि की पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग 3/13 अविश्वास मत से पदच्युत ..

.
सक्ती, नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग के खिलाफ 29 जनवरी को नगर पंचायत पार्षदो द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में वर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग (कांग्रेस) को मात्र 3 मत प्राप्त हुए जबकि विपक्ष को 12 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार से 3-12 से नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष चंद्रप्रभा पदच्युत हो गई।
पीठासीन अधिकारी एस डी एम मालखरौदा अरुण कुमार सोन की अध्यक्षता में आज अशिस्वास प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत मतदान में कांग्रेस को तगड़ा झटका मिला और चंद्रप्रभा गर्ग पद से हटा दी गई। मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी थाना प्रभारी मालखरौदा , चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चिंतामणि मालाकार के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था कर शांतिपूर्ण मतदान कराया गया था।
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से सत्ता पक्ष भाजपा के पार्षदों एवम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गौर तलब है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी उस समय भी एक बार अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था मगर वह अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया था, पर सत्ता परिवर्तन होते ही दोबारा भा ज पा पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमे पार्षदों को सफलता हासिल हुई।
इस सूचना से पूरे नगर में हर्ष व्याप्त है तथा लोगों ने जगह जगह फटाके फोड़ रंग गुलाल लगा कर खुशी जाहिर किया और एक दूसरे को बधाईयां दे रहे है।
आम चर्चा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद सक्ती जिले में पहली बार चंद्रपुर विधायक के खास चंद्रप्रभा गर्ग की कुर्सी चली गई है जिसे विधायक रामकुमार की कम होती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending