Connect with us

खबर सक्ती ...

अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन (सक्ती) में वार्षिक उत्सव एवम् अभिभावक सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन ..

Published

on

माता पिता एवं विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही संस्कारवान बनाएं…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन (सक्ती) के द्वारा आज वार्षिकोत्सव एवम अभिभावक सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पालकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मेनका रूपेश जायसवाल एवम् मंजुला जायसवाल ने कहा विद्यार्थी अपना लक्ष्य निश्चित कर लगन से मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने संदेश में कहा कि पालक व शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें संस्कारवान बनावेँ ताकि वे परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में उपस्थित ज्ञानकुंज स्कूल संचालक दुलीचंद साहू ने आयोजन की तारीफ़ करते हुए विद्यालय परिवार के प्रगति की कामना की। इस अवसर पर स्कूल संचालक फूल कुमारी (डुमरपारा), दिनेश साहू (किरारी),सरोज दास महंत (सिंगनसरा, कन्हैया कंवर की गरिमा मय उपस्थित रही तो वहीं विद्यालय परिवार की शिक्षक संजय चौहान उप प्रधान पाठक, टंकेश्वरी चंद्रा , पुष्प यादव, दीपमाला जायसवाल, राजेश्वरी कंवर, नीतू राठौर, सोनिया यादव, संतोषी यादव,परमेश्वरी जायसवाल, दीपक यादव की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए स्कूल संचालक पुरुषोत्तम चंद्रा ने अतिथियों का अभिनंदन किया तो वहीं सुरेश जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
आज इन पलों में कन्हैया कंवर, सुरेश जायसवाल, श्यामलाल चौहान आदि की गरिमामय उपस्थिति रही तथा अपने संबोधन में सभी ने आयोजन को मुक्त कंठ से सराहा।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन से हुआ पश्चात अतिथियों का पुष्पहार व बेच लगाकर स्वागत किया गया। आज आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम का स्थानीय दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र सक्ती में की शस्त्र पूजा ..

विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना .. सक्ती, विजयादशमी (दशहरा) के पावन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी ..

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य , केरीबंधा और...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नव कन्या पूजन कर नौ देवियों से लिया आशीर्वाद ..

श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कन्या भोज, नव श्रृंगार सामग्री भेंट कर किया सम्मान .. खरसिया, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में 35 वर्षों से अनोखे रावण की चलित झांकी बना रहे कलाकार अमित तम्बोली ..

इस बार 10 इंच का बैटरी चलित रावण हवा में उल्टा उड़कर चंद्रदेव को ले जा रहा लंका, अनूठी प्रस्तुति...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रत्येक किसान के रकबे और खसरे की होगी सटीक मैपिंग : कलेक्टर जयश्री जैन ..

जैजैपुर जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने के निर्देश , ग्राम जाजंग...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending