Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (छत्तीसगढ़) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल 21 फरवरी को होगा ..

Published

on

ब्रह्माकुमारी सेंटर में आयोजित सम्मेलन की मुख्य वक्ता होगी पद्मश्री फुलवासन … चितरंजय पटेल, अधिवक्ता ..

.

सक्ती, समाज जीवन के समस्याओं के निराकरण को लेकर अनवरत प्रयत्नशील राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया है, यह बात बताते हुए आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि यह आयोजन सक्ती नगर में 21 फरवरी बुधवार को आयोजित किया जा रहा है जिसके तैयारी को लेकर आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय आयोजन अपरान्ह 1 बजे से तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर पद्मश्री फुलवासन बाई मुख्य वक्ता के साथ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा नारी शक्तियों का मार्गदर्शन करेगी।
नवीन जिला सक्ती में प्रथम बार आयोजित होने वाला प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एतिहासिक साबित हो सके इस हेतु लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया तो वहीं जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में नवीन जिला सक्ती के प्रथम प्रांत स्तरीय सम्मेलन को हम सभी तहे दिल से योगदान देकर सफल बनाऐं।
आज आजोजन स्थल पर मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे, मीडिया सेल प्रमुख योम लहरे, महिला सेल जिला उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मांडवी साहू, पुष्पा यादव के साथ ही रेवती नंदन पटेल, फागुलाल, विष्णु पटेल, प्रेमलाल गबेल, मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष दलेश साहू आदि की सक्रियता दिखाई दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..17 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending