Connect with us

खबर सक्ती ...

सतनामी समाज युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन सक्ती में कल 24 फरवरी को ..

Published

on

प्रदेशाध्यक्ष आर.पी. भतपहरी व प्रदेश संरक्षक विनोद भारती कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित ..

सक्ती, जिले में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला इकाई के तत्वावधान में कल 24 फरवरी शनिवार को सतनामी समाज युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का विशाल आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम सक्ती नगर स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी साहब होंगे । विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संगठन से प्रदेश संरक्षक विनोद भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष पी पी सांडे, प्रदेश सहसचिव विजय कुर्रे, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा तथा लाल साय खुंटे सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज करेंगे। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लॉक इकाई के जिला प्रवक्ता श्याम लाल सितारे व उदय मधुकर ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के निर्देश पर सक्ती जिला ईकाई के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने सक्ती जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी चारों ब्लाक सक्ती, जैजपुर, डभरा तथा मालखरौदा में हमारे ब्लाक ईकाई की टीम इस आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है। इस संबंध में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला इकाई के साथ-साथ मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा तथा सक्ती ब्लाक ईकाई के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं जिला संरक्षक मनहरण मनहर व पूरन भारद्वाज ने कहा सक्ती जिले में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नेतृत्व में सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का यह पहला बड़ा आयोजन है। इसे लेकर सतनामी समाज में उत्साह का वातावरण है। हमारा मकसद समाज में जागरूकता लाने के साथ -साथ आपसी भाईचारा व सौहार्द का वातावरण निर्मित करना है। समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना है। सक्ती ब्लाक ईकाई के सचिव लक्ष्मण कोसरिया ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े के नेतृत्व में उपाध्यक्ष गणेश रत्नाकर, नेहा पाटले, मनहरण भारद्वाज, संजय धारियां, कोषाध्यक्ष दयानंद, महेन्द्र खांडे सहित पूरी सक्ती ब्लाक ईकाई की टीम आयोजन को सफल बनाने जी जान से जुटी हुई है। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष बंशी खांडे व संतराम महिलांगे ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु जिले भर से सतनामी समाज के लोग शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के जरिए जन- जन तक पहुंचाई गई है। गौरतलब हो कि सक्ती जिले में सतनामी समाज द्वारा यह पहला बड़ा आयोजन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भतपहरी व प्रदेश संरक्षक विनोद भारती सहित प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रहा है। जिसे‌ लेकर सतनामी समाज में भारी उत्साह का वातावरण व्याप्त है। वहीं जिले भर में आयोजन को सफल बनाने ब्लाक अध्यक्ष डभरा रेशम कुर्रे, जैजैपुर अयक्ष खेमराज खटर्जी, मालखरौदा अध्यक्ष बंजारे तथा सक्ती ब्लांक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े के अगुवाई में सभी ब्लाक ईकाई के पदाधिकारी व सदस्य जी जान से जुटे हुए हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ – साथ सतनामी समाज के अधिकारी कर्मचारियों का समूह भी जी जान से जुटा हुआ है। आयोजकों द्वारा प्रतिभागी युवक -युवतियों के लिए 200 रूपये पंजीयन शुल्क तय किया गया है। इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में प्रतिभागी युवक-‌युवतियों के लिए संवैधानिक नियमों के तहत युवतियों को 18 वर्ष तथा युवकों को 21 साल की आयु पूरी करनी जरूरी होगी। इसके अतिरिक्त पंजीयन के समय प्रतिभागी युवक-युवतियों को दो – दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लेकर पहुंचने की अपील की‌ गई‌‌ है। यह वैवाहिक परिचय सम्मेलन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई तथा अधिकारी कर्मचारी सतनामी समाज के आयोजकत्व में सम्पन्न होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सतनामी समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending