Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रह्माकुमारी सेंटर में 7 दिवसीय महाशिवरात्रि पर सत्यम शिवम सुंदरम आनंद मेला का हुआ शुभारंभ ..

Published

on

ब्रम्हाकुमारिस का राजयोग मन को शांति व शीतलता प्रदान करता है…गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,

राजयोग मेडिटेशन लोगों को नकारात्मकता से परे सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रवृत्त करता है… अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सक्ती के द्वारा शक्ति कुंज सेंटर, नया बस स्टैंड, सक्ती में 7 दिवसीय महाशिवरात्रि पर सत्यम शिवम सुंदरम आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ स्वर्णिम भारत, राम लला राधे कृष्ण आदि की भव्य झांकी के दर्शन होंगे।

आज इस सत्यम शिवम सुंदरम आनंद मेला का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, सिद्धेश्वरी सिंह पार्षद एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल सहित उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित एवं आरती कर किया।

आज शुभारंभ अवसर पर ए एस पी गायत्री सिंह ने कहा कि जीवन के व्यस्त क्षणों में ब्रम्हाकुमारिस का राजयोग मन को शांति व शीतलता प्रदान करता है तो वहीं पार्षद सिद्धेश्वरी सिंह ने सेंटर की बहनों के सेवा कार्यों की सराहना किया।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने बताया कि ब्रह्माकुमारी बहनें राजयोग के माध्यम से लोगों को नकारात्मकता से परे सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रवृत्त करती हैं ।

यह मेला 4 मार्च से 11 मार्च 2024 तक प्रतिदिन जारी रहेगा जहां श्रद्धालु आकर द्वादश ज्योतिर्लिंग के भव्य झांकी का दर्शन कर सकेंगे, यह जानकारी देते हुए शक्ति कुंज की संचालिका बी के तुलसी बहन ने बताया कि 10 मार्च को नारी सशक्तिकरण के ध्येय के साथ नारी वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय प्रशासिका बी के रुक्मणि एवं बी के बिंदु विशेष रूप से बहनों की सम्मान के लिए हाजिर रहेंगे। आज शुभारंभ अवसर पर अभ्यागतों के द्वारा सर्वप्रथम पंडित पंकज उर्मलिया के सान्निध्य में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का बारी बारी से पूजा की गई पश्चात नंदीश्वर भगवान, शिव जी, राम लला, राधा कृष्ण एवं लड्डू गोपाल के पूजन के साथ स्वर्णिम भारत की झांकी का दर्शन किया। आज के इस आयोजन को सफल बनाने में मधु, कांति, शकुंतला, सरस्वती आदि ब्रम्हाकुमारी बहनों के साथ विमल, राजेश, प्रेमशंकर, नरेश, सोनू, राजा आदि भाइयों की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं रामकिशन, अनिल साहू, ईश्वर गबेल अधिवक्तागण के साथ अंचल के गणमान्य भाई बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending