Connect with us

खबर सक्ती ...

अधिवक्ता संघ सक्ती ने हर पद को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन कर रचा इतिहास ..

Published

on

अधिवक्ता संघ सक्ती के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष बने नरेश सेवक तो सचिव बने सुरीत चंद्रा ..

सक्ती, अधिवक्ता संघ में वो शक्ति हैं जब ठान ले तो इतिहास रचने में देर नहीं लगती है यह बात पुनः चरितार्थ हुई जब अधिवक्ताओं ने एक राय होकर अधिवक्ता संघ के हर पद को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन कर इतिहास रच दिया।

विदित हो कि विगत कई चुनावों में अधिवक्ता संघ के उम्मीदवारों ने लाखों खर्च कर चुनाव लडे और अधिवक्ताओं की छवि भी किंचित रूप से प्रभावित होती रही है। इन परिस्थितियों में अधिवक्ता संघ के चुनाव की घोषणा के साथ ही यह बात जोर पकड़ने लगी कि इस बार सर्वसम्मति से ही अधिवक्ता संघ का गठन हो फिर विरोध केवभी स्वर भी उठे फिर आज नाम वापसी के अंतिम समय मे अनायास जैसे ही अध्यक्ष के प्रबल दावेदार दिगंबर चौबे ने अध्यक्ष के अन्य दावेदार वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सेवक के नाम पर सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें सर्वसम्मति अध्यक्ष बनाए जाने पर मैदान छोड़ने की बात कही तब चुनावी फिज़ा ही बदल गई और अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों ने नरेश सेवक के पक्ष में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा कर दिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने दबाव बनाकर शेष पदों के लिए टास और कार्यकारिणी के लिए चिट निकालकर सर्व सम्मति से अधिवक्ता संघ का गठन कर इतिहास रच दिया।

अधिवक्ता संघ सक्ती के चुनाव अधिकारी गनी मोहम्मद ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए नरेश सेवक अध्यक्ष, संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष, प्रेमलता दुबे महिला उपाध्यक्ष, सुरीत चंद्रा सचिव, परमानंद गबेल सह सचिव, प्यारेलाल पटेल कोषाध्यक्ष, मुरलीधर देवांगन ग्रंथपाल, चंद्रकुमार भारद्वाज सांस्कृतिक सचिव, कु अंजना कंवर, अब्दुल रऊफ खान, ईश्वर प्रसाद गबेल, कृष्ण कुमार साहू, परमेश्वर जायसवाल, सखी गोपाल दुबे को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने सर्व सम्मति के आह्वान को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रुप से फलीभूत करने वाले सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ अधिवक्ताओं एवं निर्वाचन टीम के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया है। यह सुनिश्चित है कि अधिवक्ता संघ के सर्व सम्मति निर्वाचन से अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगा तथा नवीन जिला सक्ती के विकास की दशा एवं दिशा तैयार करने में अधिवक्ता संघ की निर्णायक भूमिका रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending