Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले के चारो जनपद क्षेत्र में 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन ..

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से महिलाओं को करेंगे सम्बोधित ,

प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का किया जाएगा अंतरण ..

सक्ती, महतारी वंदन योजना के तहत जिले के सभी जनपद क्षेत्र में कल 10 मार्च को दोपहर 1 बजे महतारी वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से महिलाओं को संबोधित करेंगे और विभिन्न हितग्राहियों से संवाद करेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किस्त की राशि का अंतरण किया जाएगा। जिसमें जिले के हितग्राही भी शामिल है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन सक्ती में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद क्षेत्र डभरा के जनपद पंचायत सभागृह में, जनपद क्षेत्र जैजैपुर के सद्भभावना भवन (जैजैपुर रेस्ट हाउस के सामने) में और जनपद क्षेत्र मालखरौदा के सद्भभावना भवन (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास) महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने महतारी वंदन सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए है । इसके लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जनपद क्षेत्र सक्ती के लिए नोडल अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह व डीइओ सुश्री अन्नपूर्ण कसेर को, जनपद क्षेत्र डभरा के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा रूपेंद्र पटेल को, जनपद क्षेत्र जैजैपुर के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर सुश्री वर्षा रानी चिकनजूरी और इसी प्रकार जनपद क्षेत्र मालखरौदा के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा के एस पैंकरा को नियुक्त किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 01 मार्च 2024 से प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात ..

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग ..

सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजस्व की लंबित फाइलों पर कलेक्टर का ‘अल्टीमेटम’! अब बहाने नहीं, समय पर होगा हर मामले का निपटारा ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने कसी राजस्व अमले की नकेल, किसानों के खसरे से लेकर सीमांकन तक हर काम पर पैनी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्ती .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में गूंजी आमजन की आवाज, कलेक्टर ने सुनी 21 फरियादें ..

कहीं जमीन के नामांतरण की अर्जी तो कहीं राशन-खाद की शिकायत, आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending