Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह ..

Published

on


मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने मिलकर दी बधाई और शुभकामनाएं ,


इतने कम समय में मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार ..

.
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रहीं।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक सर्वश्री पुन्नूलाल मोहिले, संपत अग्रवाल, अनूज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनहितैषी फैसलों और मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए आभार जताया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..3 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending