Connect with us

खबर बिलासपुर

आग से बचाव के लिए फायर फाइंटिग मॉक ड्रिल ..

Published

on

शांति एवं धैर्य से करें आगजनी का मुकाबला : कलेक्टर ,


लोगों ने सीखा अग्निशमन औजारों के इस्तेमाल की तरकीब ..


बिलासपुर, गरमी के मौसम में आगजनी की आशंकां कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे हालात में आग से बचाव संबंधी लोगों में जागरूकता लाने के लिए फायर फाईटिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित ड्रिल में नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आग के विभिन्न प्रकार एवं उससे बचाव की उपयोगी जानकारी दी गई। कलेक्टर अवनीश शरण सहित जिला कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम जनता ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे अत्यंत उपयोगी बताया। जिला कमाण्डेन्ट एवं अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ की टीम ने आग से बचाव का सुन्दर मॉक ड्रिल किया। लोगों को घरेलू अग्निशन उपकरणों के उपयोग एवं आगजनी पर रखने वाली सावधानियां की जानकारी दी गई।

कलेक्टर अवनीश शरण ने ड्रिल देखने के बाद कहा कि मॉक ड्रिल से लोगों में आगजनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और कई भ्रांतिया दूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि आग का मुकाबला शांति से करना चाहिए। आग लगने पर घबराना नही चाहिए। आग लगने पर जलने से ज्यादा दम घुटने से मौत होती है। सभी लोग अपने घरों में लघु अग्निशमन का औजार रखें। डेढ़ दो हजार रूपये इसकी कीमत होती है। समय-समय पर इसका परीक्षण करते रहें। जिला कमाण्डेन्ट दीपांकुर नाथ ने बताया कि आग लगने पर जल्द जमीन पर लेट जाएं। नाक में गीला कपड़ा रखकर खुले में बाहर निकल जाएं। जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आग के प्रकार, विभिन्न प्रकार से आग बुझाने की तरकीब, सावधानियां तथा आग लगने पर क्या कार्रवाई करना चाहिए, उस के बारे में बताया।

जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने आम जनता से अपील की है, अग्निदुर्घटना से बचाव हेतु लोग सजग रहें। अपने निवास स्थान पर किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, किरोसीन, तारपीन तेल, स्पिरिट आदि का भण्डारण न करें। मॉक ड्रिल में कई लोगों ने अग्निशमन औजारों का व्यावहारिक उपयोग करना सीखा। आगजनी संबंधी लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। आपर कलेक्टर द्वय आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित विभाग के सब इंस्पेक्टर रवि शर्मा, मनोहर धु्रव, दीपक नावरे, सुनील भगत, एसडीआरएफ के बलराम, दीपक साहू आदि जवान शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending