Connect with us

खबर सक्ती ...

भवानी के घर वापसी से भाजपा होगी मजबूत ..

Published

on

सक्ती, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका में एल्डरमैन रहे भवानी तिवारी को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्र ने भाजपा का गमछा पहना कर घर वापसी कराई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने घर वापसी कराते हुए कहा कि भवानी तिवारी पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जैसे संगठन के मुख्य दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं आज पुनःभाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भवानी तिवारी की घर वापसी कराई जा रही है। चंद्रा ने कहा कि भवानी तिवारी भाजपा के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं इनके भाजपा में वापसी से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

भाजपा में वापसी के बाद में भवानी तिवारी ने कहा कि मेरे द्वारा कुछ गलतफहमियों के कारण भाजपा परिवार से अलग हो गया था किंतु भाजपा परिवार से अलग होने के बाद से ही मन में बैचैनी बनी हुई थी और उसका मुझे मलाल भी था और आज उसका परिणाम यह है कि मैं फिर से अपनी पुरानी पार्टी परिवार में वापसी कर रहा हूं और भाजपा परिवार में फिर से जुड़ने से मैं काफी उत्साहित हूं तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि आज उन्होंने मेरी घर वापसी कराई और मैं सभी वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को आगमी लोकसभा व निकाय के चुनाव में सक्ती शहर से रिकॉर्ड वोटो से जीत दिलाने की दिशा में काम करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, वरिष्ट नेता रामअवतार अग्रवाल, जिला महामंत्री घनश्याम साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, नगर भाजपा अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रामनरेश यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा, पार्षद धनंजय नामदेव, मंडल महामंत्री अमन डालमिया, चिराग अग्रवाल, वार्ड 03 के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह सहित भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 मिनट ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending