Connect with us

खबर सक्ती ...

अधिवक्ता संघ सक्ती के शपथ ग्रहण समारोह मे हाईकोर्ट जज हुए शामिल ..

Published

on


एक सफल वकील होने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है…न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ,


वकालत के व्यवसाय में भी जूनियर्स सीनियर्स परस्पर गुरु शिष्य परंपरा को कायम रखें…न्यायमूर्ति नरेश चंद्रवंशी ..


सक्ती, एक सफल वकील होने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने अधिवक्ता संघ सक्ती के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहते हुए बताया कि यह आत्मविश्वास आपके भीतर विधि के ज्ञान से आता है इसलिए सभी अधिवक्ताओं को विधि के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन व अद्यतन होना जरूरी है।आज उन्होंने दार्शनिक अंदाज में आगे बताया कि नकारात्मकता से परे सकारात्मकता को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सहज सरल तथा सफल बनाएं, तो वहीं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि वकालत के व्यवसाय में भी जूनियर्स सीनियर्स परस्पर गुरु शिष्य परंपरा को कायम रखें तो निश्चय ही आदर्श व्यवसाय के रूप में फलीभूत होगा ।उन्होंने अपने अपर जिला न्यायाधीश सक्ती के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि आज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में आपके बीच हूं तो इस मंजिल तक पहुंचने में आप सबका कहीं न कहीं योगदान है जिसके लिए आप सबके प्रति साधुवाद व्यक्त करता हूं।

बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य शैलेंद्र दुबे ने सक्ती के अधिवक्ताओं से अपने संबधों की चर्चा करते हुए बताया कि आप सभी का स्नेह वकालत के प्रारंभिक काल से मिलता रहा है और आगे भी आप लोगों से प्रेम आशीर्वाद मिलता रहेगा।उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आज के अतिथि द्वय न्यायमूर्तिगण की विद्वता पूर्ण मार्गदर्शन से अधिवक्ता संघ सक्ती का मंच धन्य हो गया है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए अध्यक्ष नरेश सेवक सभी अतिथियों एवम् उपस्थित गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया तो वहीं संघ के सचिव सुरीत चंद्रा ने आयोजन को सफल बनाने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उत्कृष्ट मंच संचालन करते हुए कहा कि आज के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने जहां अपने विद्वता एवं सफल वकालत के दम पर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद को हासिल किया है तो वहीं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने सिविल जज से हाईकोर्ट जज तक का सफर न्यायदान के प्रक्रिया में अपने कार्यकुशलता एवं उच्च मानदंडों का अनुसरण कर तय किया है। चितरंजय पटेल ने बताया कि अधिवक्ता संघ सक्ती केवल अच्छे वकालत के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि संघ के सदस्य स्व चंद्रनाथ सेवक, स्व कार्तिक राम परमार, अशोक कुमार साहू, विजय कुमार साहू, प्रकाश कुमार कसेर ने न्यायिक सेवा में चयनित होकर संघ का नाम रोशन किया है तो वहीं सक्ती जिले के पावन धरा में शिक्षित चंद्रभूषण पटेल, छविलाल पटेल, स्व नृत्यंजय सिंह पटेल, स्व माधव पटेल, कुमुदिनी सिंह, नानू गबेल, पूजा चंद्रा ने भी न्यायिक सेवा में अपनी पहचान बना कर हम सबको गौरवान्वित किया है।

आज कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गण के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पश्चात अतिथियों का अधिवक्ता संघ के सदस्यों एवं न्यायिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवम बेच लगाकर स्वागत किया। साथ ही समापन पर अभ्यागतों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आज के आयोजन को सफल बनाने अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। विदित हो कि अधिवक्ता संघ के इतिहास में प्रथम बार इस भव्य आयोजन में जिले भर से अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के साथियोंं की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 मिनट ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा20 घंटे ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 साइबर अपराध के खिलाफ सक्ती में शुरू हुआ ‘’साइबर जागृति अभियान’’ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया क्यूआर कोड ..

🚨 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा अभियान, जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने की...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending