Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली ..

Published

on

छत्तीसगढ़ से एक मात्र सांसद तोखन साहू मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री के रूप में हुए शामिल ..

बिलासपुर, लोकसभा बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिलासपुर सांसद तोखन साहू मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि तोखन साहू ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिलासपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। तोखन साहू को 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले, वहीं देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले।

तोखन साहू का जन्म मुंगेली जिला के ग्राम डिंडौरी में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ था. उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। जिनसे एक पुत्र व एक पुत्री है। 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच चुने जाने के साथ उनका राजनैतिक जीवन शुरू हुआ। 30 जनवरी 2005 को लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से जनपद सदस्य बने।

2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें. जिला साहू समाज के संरक्षक बने। भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया।

2018 में भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के हाथों उन्हें हार मिली। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा8 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending