Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सक्ती में धूमधाम से मनाई गई कृष्णजन्माष्टमी, चैतन्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र ..

Published

on

राजयोग से जीवन में लाएं दिव्यता और सकारात्मकता: ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी ,

कृष्ण बनो प्रतियोगिता और भजन कार्यक्रम ने बांधा समा, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शक्ति सेवाकेंद्र सक्ती में कृष्णजन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शक्ति कुंज भवन में किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ, डॉ. कात्यानी सिंह, प्राचार्य गीता बरेठ, शिक्षिका मनीषा पैंकरा, और संस्था की प्रभारी ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर चैतन्य बाल कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों ने चैतन्य श्रीकृष्ण की आरती की और कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के विजय पटेल ने भजनों के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांधा। श्रद्धालुओं के बीच मक्खन, सेब और मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया।

संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए श्रीकृष्ण के गुणों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सर्वगुण संपन्न हैं, और हमें भी उनके गुणों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि राजयोग के माध्यम से परमात्मा से जुड़कर सकारात्मकता और दिव्य गुणों को जीवन में धारण करना संभव है, जिससे व्यक्ति न केवल स्वयं का, बल्कि समाज का भी कल्याण कर सकता है। उन्होंने नगरवासियों से राजयोग सीखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने किया तथा संस्था के सभी सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..1 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending