Connect with us

खबर सक्ती ...

अर्जुन राठौर के निवास पर धूमधाम से मनाई गई संगीतमय श्री कृष्ण जन्माष्टमी ..

Published

on

पंडित उत्तम मिश्रा ने संगीतमय कथा में सुनाई श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाएं, भक्तों को कराया भक्तिमय अनुभव ,

कंस वध से सुदामा चरित्र तक, जन्माष्टमी उत्सव में श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गया विस्तार से वर्णन ..

सक्ती, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रभारी एवं लक्ष्य श्री समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अर्जुन राठौर के निवास पर भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भागवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा द्वारा संगीतमय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और कृष्ण लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं की कथा बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना के लिए धरती पर आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागृह में, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि के समय हुआ था।

महाराज जी ने माखन चोरी लीला का विशेष रूप से वर्णन करते हुए बताया कि यह लीला भगवान के अद्भुत प्रेम का प्रतीक है। इसके अलावा, उन्होंने बकासुर और पूतना वध की कथा का भी वर्णन किया, जिसमें भगवान ने विष और प्राण पीकर पूतना का वध किया। आगे की कथा में, आचार्य जी ने बताया कि कैसे श्रीकृष्ण ने गोकुल और वृंदावन में अपनी बाल लीलाओं से सबको मोहित किया। वृंदावन को भगवान की लीलाओं का प्रमुख स्थल बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां से मथुरा जाकर श्रीकृष्ण ने कुब्जा का उद्धार किया और कंस जैसे महापापी का वध कर धरती को पापमुक्त किया।

रासलीला का संगीतमय वर्णन करते हुए आचार्य जी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया, और भक्तों ने भी झूमकर नृत्य करते हुए आनंद मनाया। गोवर्धन लीला, कान्हा जी की बाल लीलाओं, कंस वध, और द्वारका में जाकर सुदामा के साथ उनकी मित्रता का भी विस्तार से वर्णन किया गया।

कार्यक्रम का समापन श्री बांके बिहारी के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर धूमधाम से किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending