Connect with us

खबर बिलासपुर

कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में स्वर्ण जयंती मशाल समारोह का आयोजन ..

Published

on

बिलासपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह समारोह देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मशाल यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर में पंहुची मशाल को समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा को सौंपा गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से निकली मशाल देश के प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों से गुजरेगी इसी तारतम्य में स्वर्ण जयंती मशाल कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा से 29 अगस्त 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर पहुंची थी जिसे आज समारोह के दौरान अगली यात्रा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा को सौंपा गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा के दौरान जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ- अरूण त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कृषि विज्ञान केन्द्र के ही कारण आधुनिक कृषि तकनीक किसानों के खेतों तक पंहुच पा रही है और खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हो पाया है व किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला, श्रीमती हेमकांति बंजारे डॉ- एकता ताम्रकार जयंत साहू , इंजी- पंकज मिंज, डॉ- निवेदिता पाठक, डॉ- चंचला रानी पटेल एवं डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा भी व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग के अधिकारियों उपसंचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर एवं सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से सुशीला ओहदार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ- अमित शुक्ला ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending