Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ ..

Published

on

सदस्यता अभियान को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान: 3000 सदस्यों पर विशेष पुरस्कार ,

सदस्यता अभियान को त्यौहार के रूप में मनाएं – प्रभारी मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर संभाग के सहप्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला समेत अन्य सम्मानित अतिथि जैसे रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, मांगेराम अग्रवाल, विद्या सिदार, गोपी सिंह ठाकुर, अमृत लाल साहू, पीताम्बर पटेल और महामंत्री टिकेश्वर सिंह गबेल शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिले एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि सदस्यता अभियान को एक त्यौहार की तरह मनाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाना चाहिए। सदस्य बनने के लिए अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल कर लिंक पर जाकर सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

भाजपा ने 3000 सदस्य बनाने वाले को मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका देने की घोषणा की है। सभी सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारियों को सदस्यता बनाने का टारगेट दिया गया है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्यता दिलाई थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव को सदस्यता दिलाई, जिसके पश्चात जिला और मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और नगर के नागरिक भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending