Connect with us

खबर सक्ती ...

चक्रधर समारोह में दुर्गा तांडव की प्रस्तुति सक्ती की बेटी विधि सेनगुप्ता ने दी ..

Published

on

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय कला की पहचान: विधि सेनगुप्ता की उपलब्धियां ,

ओडिसी नृत्य की शिक्षा और सफर: सक्ती से अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचा ..

सक्ती, जिले की अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना विधि सेनगुप्ता को रायगढ़ के सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और कलेक्टर कार्तिके गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 39वें चक्रधर समारोह में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। पहली प्रस्तुति महिषासुर वध और मां दुर्गा के विहंगम रूप पर आधारित थी, जिसे दुर्गा तांडव के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह नृत्य आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा रचित और गुरु लक्ष्मीकांत पाटिल द्वारा संगीतबद्ध है। इस प्रस्तुति का राग पटदीप और ताल ऋपटा है, और इसका कंपोजिशन डॉ. गुरु गजेंद्र पंडा द्वारा किया गया है। नृत्य में मां दुर्गा का शक्तिशाली रूप दिखाया गया है, जो महिषासुर राक्षस का वध करती हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण करती हैं।

विधि सेनगुप्ता ने मानव उद्धारणा की भी प्रस्तुति दी, जो श्री कवि सम्राट उपेंद्र भंज द्वारा रचित है और इसका कंपोजिशन श्री गुरु देवाप्रसाद जी ने किया है। यह नृत्य ताल त्रिपटा पर आधारित है और इसमें श्रीकृष्ण के द्रौपदी के चीर हरण के समय उनकी रक्षा के दृश्य को प्रस्तुत किया गया है।

विधि सेनगुप्ता ने अपनी कला का प्रदर्शन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों और सिंगापुर, मलेशिया जैसे देशों में भी प्रस्तुति दी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सक्ती जिले में और उच्च शिक्षा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने ओडिसी नृत्य की शिक्षा डॉ. गजेंद्र कुमार पंडा से प्राप्त की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली4 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending