Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री के सुशासन के दावों के बीच 112 पुलिस टीम पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप ..

Published

on

भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की ..

जैजैपुर, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की तारीफों के बीच जैजैपुर की 112 पुलिस टीम की कथित गतिविधियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां भाजपा नेता प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन की सराहना करते नहीं थकते, वहीं जैजैपुर में 112 पुलिस टीम पर खुलेआम अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा नेता मनोज साहू उर्फ बाबा ने सक्ती पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर 2024 को ग्राम कोटेतरा में गणेश विसर्जन के दौरान धीमी गति से डीजे बजाया जा रहा था, जब 112 की पुलिस गाड़ी के चालक राजाराम उर्फ मोनू साहू और एक अज्ञात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता मनोज साहू और अन्य कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने चलने को कहा। थाने पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि थाना प्रभारी नहीं हैं, लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मियों ने 1000 रुपये की मांग की। अंततः 500 रुपये फोन पे के जरिए वसूलने के बाद भाजपा नेता को जाने दिया गया।

शिकायत में भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि यह सिर्फ अवैध वसूली का मामला नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। फोन पे के जरिए हुई राशि वसूली की स्क्रिप्ट को भी शिकायत में सबूत के तौर पर जोड़ा गया है।

यह घटना अकेली नहीं है। हाल के दिनों में जैजैपुर थाना क्षेत्र के 112 वाहन की पुलिस टीम पर लगातार अवैध वसूली और गरीब जनता को परेशान करने के आरोप लग रहे हैं। चाहे शराब तस्करों को सह देने का मामला हो या आम जनता को परेशान करने का, 112 पुलिस टीम की गतिविधियों ने क्षेत्र में सुर्खियां बटोरी हैं।

भाजपा नेता मनोज साहू ने पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे। जनता भी इस मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रही है, ताकि पुलिस की छवि पर लगे दाग मिट सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर29 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर42 मिनट ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर54 मिनट ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर: एम्स रायपुर में होगी मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी ..

समाज कल्याण विभाग करेगा मरीज के आने-जाने की व्यवस्था — 20 मार्च तक करें पंजीयन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन समाज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending