Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए है।

जनदर्शन में आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ीकला निवासी सुश्री सोनाबाई ने निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर हड़पने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम शिकारीनाला निवासी श्री कृष्ण कुमार चंद्रा ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम लवसरा निवासी श्रीमती सीमा कुमारी कुर्रे ने महतारी वंदन योजना के खाता को चालू करने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी महावीर चौहान ने रोजगार के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा (बेलादुला) निवासी जयनारायण सिंह ने पूर्व हल्का पटवारी द्वारा तहसीलदार का आदेश पालन नहीं करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी निवासी संतोष कुमार ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम गहरीनमुडा निवासी श्रीमती तिरिथ कंवर ने केसीसी के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पिरदा निवासी रवि कुमार ने माता-पिता विहीन बच्चों हेतु आवास के संबंध में, तहसील अड़भार अंतगर्त ग्राम सकर्रा निवासी श्रीमती ऊषा बाई कुर्रे ने शौचालय के प्रोत्साहन राशि दिलाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर निवासी श्रीमती फुट बाई ने रसोईया कार्य से न हटाए जाने के संबंध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनौघा निवासी ओमप्रकाश पटेल ने ग्राम पंचायत बिनौघा को उप तहसील कोटमी में जोड़ने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत मल्दी निवासी हीराबाई वैष्णव ने पीएम आवास सर्वे सूची में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांवली (सराईपाली) निवासी श्रीमती प्रेमलता राठिया ने राशन कार्ड बनाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मरकामगोठी निवासी दादूलाल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे सूची में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम भांटा निवासी श्रीमती सुशीला देवी डनसेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी श्रीमती संतरा बाई महंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ दिलाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending