Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त – कलेक्टर ,

जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई गहरी नाराजगी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर तोपनो द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा अप्रारंभ व धीमी प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने कहा की जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने कहा की जल जीवन मिशन केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य अनुसार आमजन को बेहतर पेयजल की सुविधा ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से और गुणवत्तापूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए है। जिससे आमजन को जल जीवन मिशन योजना से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जा सके। बैठक में कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मेसर्स जीतराम खुंटे द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ न करने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर ने मेसर्स जीतराम खुंटे के अनुबंध को निरस्त करते हुये अमानत राशि राजसात करने के आदेश दिए है।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सक्ती जिले में जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को दिसम्बर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को दिए है। साथ ही कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुवे संबंधित ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए है।

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में आज अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुवे आवश्यक निर्णय लिए गए। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा13 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़15 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending