Connect with us

खबर रायगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता यात्रा का दूसरा दिन सफल, प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल हुए शामिल ..

Published

on

रायगढ़, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई सदस्यता यात्रा के दूसरे दिन का शुभारंभ धर्मजयगढ़ से हुआ। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा अंकित जायसवाल की उपस्थिति ने इस यात्रा को और महत्वपूर्ण बना दिया।

जिला प्रभारी सन्नी केसरी, यात्रा प्रभारी अतुल शर्मा, सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल एवं किशोर राठिया के नेतृत्व में निकली यह यात्रा धर्मजयगढ़ से शुरू होकर विभिन्न स्थानों पर नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर सदस्यता अभियान चलाया गया और उसके पश्चात कुडुमकेला मंडल अंतर्गत ग्राम पुसल्दा, आमापाली एवं कुडुमकेला में सदस्यता अभियान को संचालित किया गया।

वनांचल क्षेत्रों में भी जहां नेटवर्क की समस्या थी, वहां भी सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान संचालित हुआ, जिससे युवा मोर्चा की व्यापक पहुंच का संदेश स्पष्ट हुआ।

यात्रा का समापन घरघोड़ा नगर में हुआ, जहां प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने जय स्तंभ चौक से घरघोड़ा बस स्टैंड रायगढ़ रोड तक सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जिला महामंत्री अरुणधर दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद, भाजपा वरिष्ठ नेता सुनील ठाकुर, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश बेहरा, मंडल अध्यक्ष गगन राजपूत, घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश शर्मा, टिंकू स्वर्णकार, निखिल शर्मा, गुरमीत सिंह, आकाश महंत समेत अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह सदस्यता यात्रा युवाओं में उत्साह और जोश भरते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बनी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा3 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा4 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending