Connect with us

खबर रायगढ़

जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

जागरूक बने, सतर्क रहें एवं साईबर फ्रॉड से बचें-एसपी दिव्यांग पटेल ,

खरसिया में आयोजित हुआ साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा ..

रायगढ़, पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा 05 से 19 अक्टूबर तक जिले में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की विशेष सहभागिता है। पखवाड़ा के माध्यम से साईबर फ्राड की जानकारी देने के साथ ही जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में खरसिया के स्टेशन चौक में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा में साईबर फ्रॉड से बचने के लिए चार स्तंभ बताए गए है जिसमें प्यार, विश्वास, लालच एवं अज्ञानता है। क्योंकि सोशल मीडिया के दौर में यह चीजें सामान्य हो चुकी है। इन चारों चीजों से सावधानी बरतते हुए साईबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। जो नहीं दिखता उसे पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए युवा, व्यापारी एवं महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खरसिया व्यापार का केन्द्र है। अत: यह साईबर फ्रॉड के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है, इसलिए आपका जागरूक होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस विभाग एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की सराहना करते हुए कहा कि हेल्पिंग हैण्ड फाउण्डेशन अपनी पहुंच का उपयोग करते हुए ग्रामीण अंचल तक इस मुहिम को पहुंचाये। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर एवं आसपास के लोगों को साईबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि साईबर फ्रॉड को रोकने के लिए सर्वप्रथम लोगों को जागरूक होना जरूरी है। अगर आज आप जागरूक नहीं रहेेंगे तो हर समय ठगे जायेेंगे। उन्होंने कहा कि एक साल में जितने चोरी के मामले सामने नहीं आते है, उससे अधिक एक माह में साईबर फ्रॉड के मामले आ रहे है। इसलिए साईबर फ्रॉड से बचने के लिए आप सब सजग रहे एवं सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाले लोगों पर भरोसा न करें। निवेश के लिए सिर्फ औपचारिक चैनल का इस्तेमाल करें। विश्वसनीय इंटरनेट सुरक्षा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। संदिग्ध लिंक को क्लिक करने एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत करनी चाहिए। या साईबर सेल अथवा राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 या व्हाट्स-अप नंबर 94792-81934 पर सूचना दे सकते है।

साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने साईबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि आपके साथ धोखाधड़ी होने पर डरे नहीं, आप अपराधी नहीं हो, ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी थाना में तत्काल सूचित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एकाउंट को लॉक रखने, एटीएम एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचने जैसे सावधानियों के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम खरसिया श्रीमती प्रियंका वर्मा, एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, निरीक्षक कुमार गौरव सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संजय नाग, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, चीफ एडवाइजर अविचल अग्रवाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनय सलूजा, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण डॉ.दिलेश्वर पटेल, हिमांशु अग्रवाल, लोकेश गर्ग, राहुल डनसेना, विकास शारदा, निलेश अग्रवाल, रजत शर्मा, अंबर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, साहिल शर्मा, कैलाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, डॉ.विकास अग्रवाल तथा साइबर सेल, थाना खरसिया, चौकी खरसिया के स्टाफ उपस्थित रहे।


साईबर सुबह का मैसेज लोगों तक करें फारवर्ड –


पुलिस विभाग द्वारा साईबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘साईबर सुबह’ व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम एक मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-सुबह साईबर फ्रॉड से बचने संंबंधी उपाए बताए जा रह है। इस मैसेज को अपने व्हाट्सअप ग्रुप के साथ ही अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करें। आप स्वयं जागरूक रहे और लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

साईबर सुरक्षा हेतु ली गई शपथ –

साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लोगों को साईबर सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि साईबर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, जिसके लिए मैं लगातार अपनी सजगता और अपना ज्ञानवर्धन करता रहूंगा। मैं किसी भी अज्ञात लिंक पर जिसे मैं अच्छी तरह से नहीं जानता, क्लिक नहीं करूंगा न ही अपनी निजी जानकारी उसमें दर्ज करूंगा। गूगल या किसी भी सर्च इंजन पर कोई भी कस्टमर केयर नंबर से सीधे सर्च नहीं करूंगा, उनके अधिकृत साइट का ही उपयोग करूंगा। अज्ञात नंबरों से आये वीडियो कॉल नहीं उठाउंगा। एटीएम से रूपये निकालते समय अपना पासवर्ड छिपाकर एन्ट्री करूंगा। किसी अनजान व्यक्ति को किसी या किसी भी अनजान साईट पर अपने खातों की जानकारी, एटीएम की जानकारी, सीव्हीव्ही नंबर, ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करूंगा।

साईबर जनजागरूकता वाहनों की दिखाई हरी झण्डी, निकली यात्रा –

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने साईबर जनजागरूकता के लिए निकाली गई वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली खरसिया शहर में घूम-घूमकर साईबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों से अपील करेगी। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा यात्रा भी निकाली गई और लोगों को साईबर फ्रॉड से बचने के लिए सजग रहने एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस दौरान साईबर जागरूकता से संबंधित पाम्पलेट जनसामान्य को वितरित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..20 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending